Khatron Ke Khiladi 13: ये पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं पहली फाइनलिस्ट, टॉप 6 में इन कंटेस्टेंट ने बनायी जगह

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स आ रही है कि गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा काफी अच्छे से सभी टास्क को कर रही हैं. उन्होंने टॉप 7 में अपनी जगह बना ली है.

Khatron Ke Khiladi 13: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की लीडिंग लेडी ऐश्वर्या शर्मा इन-दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट कर सभी का दिल जीत रही हैं. बताया जा रहा है कि वह इस सीजन की ट्रॉफी के टॉप दावेदारों में से एक हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक टास्क को वह काफी अच्छे से कर रही हैं, जिससे फीयर फंदा उन्हें नहीं मिल रहा है. फैसल शेख, हिना ���ान और दिव्यंका त्रिपाठी केपटाउन में हैं, वह कंटेस्टेंट को चुनौती देंगे और उनके डर को और भी ज्यादा बढ़ाएंगे.

ऐश्वर्या शर्मा को मिला ये टास्क

इन्हीं में से एक टास्क में ऐश्वर्या शर्मा और नायरा बनर्जी को एक तालाब से पिंग पोंग बॉल्स ढूंढनी थी, जो सूअरों के मल से भरा हुआ था. जहां न्यारा ने 18 गेंदें बटोरीं, वहीं ऐश्वर्या शर्मा का स्कोर 20 था. वह अब टॉप 6 में पहुंच चुकी हैं. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो टॉप 7 में ऐश्वर्या शर्मा के साथ साउंडस मौफकीर, शीज़ान खान, अरिजीत तनेजा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और डिनो जेम्स शामिल हैं. बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा अक्सर टास्क करते हुए घायल हो जाती हैं. बावजूद इसके वह अपना 100 परसेंट देती हैं.

https://www.instagram.com/p/Ct3PApuqDed/?hl=en

ऐश्वर्या शर्मा के बारे में

खतरों के खिलाड़ी में उनकी बॉन्डिंग अर्चना गौतम के साथ जबरदस्त है, दोनों अक्सर एक दूसरे संग इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट को लाइक करते हैं. ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी के नाम से मशहूर ऐश्वर्या शर्मा भारतीय टीवी की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली महिला वैंप्स में से एक रही हैं. उन्हें सीरियल में अक्सर सई और विराट की जिंदगी में जहर डालते हुए देखा जाता है. हालांकि रोहित शेट्टी के शो में आने से पहले उन्होंने स्टार प्लस का शो छोड़ दिया.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन हैं भाविका शर्मा, जो लीप के बाद निभाएंगी सवी का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >