Advocate Anjali Awasthi के ऑफ एयर होने की खबरों पर इन 2 एक्टर्स ने किया रिएक्ट, कहा- हम कहीं नहीं जा रहे

Advocate Anjali Awasthi: सीरियल एडवोकेट अंजलि अवस्थी के ऑफ एयर की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे. कुछ दिनों से शो की ऑफ एयर की खबरें आ रहे हैं. अब शो के लीड एक्टर्स अंकित रायजादा और श्रीतमा मित्रा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advocate Anjali Awasthi: स्टार प्लस का पॉपुलर शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी इन दिनों चर्चा में है. शो अपने ट्रैक को लेकर नहीं बल्कि ऑफ एयर की खबरों की वजह से सुर्खियों में है. टीआरपी में हमेशा टॉप 5 में आने वाला शो अचानक बंद होने वाला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फैंस इस बात से हैरान है कि ये ऑफ एयर क्यों हो रहा है. शो में लीड रोल श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा निभा रहे हैं. अब इन खबरों पर एक्टर ने रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी के ऑफ एयर पर क्या बोले अंकित रायजादा?

एडवोकेट अंजलि अवस्थी अपने पहले एपिसोड से ही दर्शकों को इम्प्रेस कर रहा है. शो की टीआरपी रेटिंग भी काफी अच्छी है. हालांकि आईपीएल की वजह से कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. उसके बाद इसके ऑफ एयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ी. अब फिल्मीबीट से बातचीत करते हुए एक्टर ने अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने भी कई सारी अफवाहें सुनी है, लेकिन अभी हम यहीं हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं.

श्रीतमा मित्रा बोली- ये सच नहीं है

वहीं, एडवोकेट अंजलि अवस्थी की मुख्य एक्ट्रेस श्रीतमा मित्रा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया फोरम को बताया कि ये सच नहीं है. हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली है. ऐसा कुछ होता तो हमें तो बताया जाता ना. लेकिन हमें नहीं बताया गया है कुछ भी. एक्ट्रेस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई वजह पता नहीं है. मुझे नहीं पता कि ये सारी रिपोर्ट्स कहां से आ रही है. कुछ समय पहले ही एक को-स्टार ने मुझे ये रिपोर्ट्स दिखाई, तब मुझे पता चला. मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >