Athiya Shetty और KL Rahul में क्या हो गया ब्रेकअप! अथिया ने क्यों किया फोटोक्रॉप?

Athiya Shetty ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबेक तसवीर शेयर की है जिसमें वो तो नजर आ रही हैं, लेकिन केएल राहुल को उन्होंने क्रॉप कर दिया है.

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं. आये दिन दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. ऐसी खबर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है, लेकिन अभी तक दोनों ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. पर अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. ऐसा इसलिए की अथिया ने एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने राहुल को क्रॉप कर दिया है. जिसके बाद फैंस ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया है.

Also Read: कभी Akshay को ‘गे’ समझती थीं डिंपल कपाड़िया, Twinkle से शादी के लिए रखी थी ये अजीब शर्त

दरअसल, अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबेक तसवीर शेयर की है जिसमें वो तो नजर आ रही हैं, लेकिन केएल राहुल को उन्होंने क्रॉप कर दिया है. हालांकि राहुल का हाथ उस तसवीर में नजर आ रहा है. तसवीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक सपने की तरह लगता है.’ तस्वीर तब की है जब आथिया और केएल राहुल थाईलैंड छुट्टियां मनाने गए थे. इसी जगह की एक तस्वीर क्रिकेटर ने उस वक्त अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थी जिसमें अथिया भी नजर आ रही थीं.

तस्वीर देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अथिया और केएल राहुल के बीच अनबन हो सकती है. उनके फैंस कमेंट कर उनसे सवाल कि उन्होंने के एल राहुल को क्रॉप क्यों किया? वहीं, अथिया के कई फैंस ने लिखा कि ‘केएल राहुल कहां हैं?’ वहीं, यूजर्स के अलावा अथिया की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रजंन ने जो कमेंट किए हैं वो भी इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि आथिया और राहुल के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. अनुष्का ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या हम वापस जा सकते हैं?’ जबकि अकांक्षा ने कमेंट बॉक्स में केवल निराश होने वाली इमेज बनाई है.

इससे पहले एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें वो ओवर साइज व्हाइट शर्ट में नजर आ रही थी. इस फोटो में अथिया काफी हॉट लग ही रही थी, लेकिन इस शर्ट को लेकर खबरें उड़ने लगी थी कि ये शर्ट क्रिकेटर केएल राहुल की है. केएल राहुल ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि अच्छी शर्ट है.

Also Read: शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स पहनकर Sunny Leone ने घर में ऐसे लगाया पोछा, Video Viral

वहीं, सुनील शेट्टी से जब आथिया और केएल राहुल के रिलेशन के बारे में पूछा गया था तो एक्टर ने कहा था कि उन्हें बेटे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है और अथिया जिसे भी पसंद करेगी, वो भी उन्हें पसंद होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >