देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज, इस एक्टर ने लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Devoleena Bhattacharjee- बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे इस साल के दो सबसे चर्चित शोज रहे. शो का हर कलाकार किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बना रहा. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ मुझसे शादी करोगे कंटेस्टेंट एक्टर मयूर वर्मा ने साइबर शिकायत दर्ज कराई है. मयूर ने देवोलीना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगा दिया है. एक्टर ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी शेयर की है.

बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे इस साल के दो सबसे चर्चित शोज रहे. शो का हर कलाकार किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बना रहा. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के खिलाफ मुझसे शादी करोगे कंटेस्टेंट एक्टर मयूर वर्मा (Mayur Verma) ने साइबर शिकायत दर्ज कराई है. मयूर ने देवोलीना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगा दिया है. एक्टर ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी शेयर की है.

Also Read: Eid 2020: ईद पर सलमान खान का फैंस को खास तोहफा, आज स्पेशल म्यूजिक वीडियो करेंगे लॉन्च!

मयूर वर्मा ने अपने रिपोर्ट की कॉपी की तसवीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘चीजें काफी ज्‍यादा हो गई थीं, इसलिए मैं अब साइबरक्राइम तक पहुंचा. अब सब उनके हाथ में है. मुझे विश्‍वास है कि साइबरक्राइम जल्‍दी ही एक्‍शन लेगा.’ मयूर के मुताबिक लंबे समय से देवोलीना सोशल मीडिया पर उन फोटोज और पोस्ट को लाइक कर रही हैं जो उन्हें ट्रोल करने क��� मकसद से इस्तेमाल की गई हैं. सिर्फ यही नहीं मूयर ने यहां तक कहा है कि देवोलीना के फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, देवोलीना और मयूर के बीच विवाद तब शुरू हुआ है, जब उन्होंने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने ‘भुला दूंगा’ की आलोचना की थी. देवोलीना ने उस गाने में सिडनाज के बीच जीरो केमिस्ट्री बता दी थी. इसके बाद से दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

बता दें कि मूयर वर्मा शहनाज गिल के अच्छे दोस्त माने जाते हैं. मुझसे शादी करोगे में मयूर और शहनाज की दोस्ती चर्चा का विषय रही थी. मयूर ने भी अपनी अदाओं से शहनाज को इंप्रेस किया था. लेकिन उस वक्त भी मयूर कभी पारस तो कभी देवोलीना के फैन्स के निशाने पर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >