ये लो रिप्लाई, कहां हैं पैसे? कार्तिक आर्यन ने फैन से पूछा

Kartik Aryan Reply to a fan- एक्टर कार्तिक आर्यन अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में कार्तिक ने स्टाग्राम पर उस फैन को जवाब दिया है जिसने उन्हें रिप्लाई करने पर 1 लाख देने का ऑफर दिया था.

मुंबई: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर उस फैन को जवाब दिया है, जिसने उन्हें रिप्लाई करने पर 1 लाख देने का ऑफर दिया था. कार्तिक ने लिखा, ये लो रिप्लाई…पैसे कहां है?

दरअसल, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की और उन्होंने वेबसीरीज ब्रेकिंग बैड के एक डायलॉग को कैप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया. इस तसवीर पर एक फैन ने लिखा, ‘भाई मैं तेरे को एक लाख दूंगी रिप्लाई दे दे यार बहन को.’ फैन के इस कमेंट के बाद कार्तिक ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, ‘ये लो रिप्लाई, कहां हैं पैसे.’

इस कमेंट के बाद कई फैंस ने भी कमेंट करना शुरु कर दिया और कार्तिक को पैसे ऑफर करने लगे. इस तसवीर में कार्तिक ने ब्लू डेनिम जैकेट पहन रखा है और वह काफी स्टाइलिश दिख रहे है.

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की ‘लव आज कल’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थी. अभी कार्तिक फिल्म ‘भुल भूलैया 2’ के शूटिंग में बिजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >