Coronavirus: अमिताभ बच्चन के हाथ पर लगी Home Quarantine की मुहर

Amitabh Bachchan- कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइन' की मुहर लगी हुई है.

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने टि्वटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइन’ (Home Quarantine) की मुहर लगी हुई है. अभिनेता ने मंगलवार देर रात अपने हाथ की तस्वीर ट्वीट की जिसमें ‘घर में अपने आप को पृथक रखने’ की मुहर लगी हुई है.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘टी 3473- मुंबई में मतदाता स्याही के साथ हाथों पर मुहर लगानी शुरू…सुरक्षित रहे, चौकस रहे, अगर संक्रमित पाए जाते हैं तो पृथक रहे.’ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता से जागरूकता फैला रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने कोरोना पर एक कविता लिखी थी और इसका टि्वटर पर वीडियो भी डाला था. इस वीडियो में वह कह रहे है, ‘बहुतेरे इलाज बतावें, जन जनमानस सब. केकर सुनैं केकर नाहीं, कौन बताई ई सब. केऊ कहिस कलौंजी पीसौ. केऊ आंवला रस. केऊ कहिस घर में बैठो, हिलौ ने ठस से मस. ईर कहन और बीर कहन ऐसा कुछ भी करो-ना, बिन साबुन के हाथ धोई के केऊ का भय्या छुओ ना. हम कहा चलो हमऊ कर देत हैं, जैसन बोलैं सब. आवैं दोई कोरोना-फोरोना ठेंगवा दिखाइब तब.’

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशंसकों के साथ अपनी साप्ताहिक मुलाकात रविवार को रद्द कर दी थी. 77 वर्षीय अभिनेता जुहू स्थित अपने आवास जलसा में पिछले 37 साल से अपने प्रशंसकों से हर रविवार को मुलाकात करते आ रहे हैं.

वहीं, बिग बी का एक और वीडियो आया है, जिसे प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (पीआईबी) की तरफ से जारी किया गया है. इसमें वह उन बातों पर ध्‍यान दिला रहे हैं जो इस बीमारी को फैलने से रोकने में बहुत जरूरी है. वीडियो में अमिताभ बच्‍चन बता रहे है कि, ‘कैसे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.’

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने भी सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के फैलने के कारण किसी भी संक्रमण से बचने के एहतियाती कदम के तौर पर वह ‘पूरी तरह से पृथक’ हैं. 97 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी. इस बीच मुंबई महानगरपालिका ने घर में पृथक रखने पर ‘जागरूकता फैलाने’ के लिए अपने टि्वटर हैंडल पर बच्चन का शुक्रिया अदा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >