Bigg Boss 20 में बगावत की आग, 'गेम अनफेयर लगता है, घर भेजना है तो भेज दो' पंचायत के दामाद जी ने मेकर्स की उड़ाई धज्जियां

Aasif Khan On Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन के बाद आसिफ खान का गुस्सा फूट पड़ा. नॉमिनेशन को लेकर मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाते हुए आसिफ ने गेम को ‘अनफेयर’ बताया और यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो वह बिग बॉस से भी लड़ेंगे.

Aasif Khan On Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में नॉमिनेशन का खेल अब सीधा मेकर्स वर्सेज कंटेस्टेंट्स की जंग में बदलता दिख रहा है. पहले हफ्ते में अपने तेवर और कारनामों से सुर्खियां बटोरने वाले आसिफ खान का दूसरे हफ्ते में ऐसा पारा चढ़ा कि मामला बिग बॉस के दरवाजे तक पहुंच गया. जैसे ही वह नॉमिनेट हुए, आसिफ का गुस्सा फुल वॉल्यूम पर पहुंच गया. एक्टर ने बिना घुमाए-फिराए मेकर्स के फैसले पर ही सवाल दाग दिया और साफ कह दिया कि अब उन्हें पूरा गेम ‘अनफेयर’ नजर आने लगा है.

बिग बॉस पर भड़के आसिफ खान

बिग बॉस 20 के एपिसोड में पहले बिग बॉस ने घरवालों से नॉमिनेशन के लिए दो-दो नाम मांगे. इसके बाद बिग बॉस ने आसिफ खान, यंग डीएसए, रोहेद खान और स्काउटओपी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें चारों नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद बिग बॉस ने चारों को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया. फैसला सुनते ही आसिफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 House: घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी? नए सेट को देखकर बोले यूजर्स- इससे खराब डिजाइन नहीं देखा

आसिफ ने बिग बॉस पर लगाया ये इल्जाम

जब यंग डीएसए ने उनसे पूछा कि वह इतने नाराज क्यों हैं, तो आसिफ ने कहा कि अगर नॉमिनेशन पर बात करना नियमों के खिलाफ है, तो बाकी कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी दिखाए जाने चाहिए थे. सिर्फ उनका वीडियो दिखाकर कार्रवाई करने से उन्हें पूरा मामला एकतरफा लगा. आसिफ ने कहा कि अब उन्हें गेम का तरीका ही ठीक नहीं लग रहा. उनका सवाल सीधा था, क्या बाकी लोगों को सिर्फ जिताने के लिए घर में लाया गया है?

बिग बॉस पर Unfair रहने का लगा आरोप

आसिफ यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, “मुझे गेम ही Unfair लगने लगा है. उनको क्या जिताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा है तो हमें पहले ही बता देना चाहिए था.” उन्होंने मेकर्स पर एक और गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें किसी के बारे में कुछ कहना होगा तो वह पीठ पीछे बात करने के बजाय सामने बोलेंगे. मेकर्स चाहे जितनी कोशिश कर लें, वह अपने दोस्तों के खिलाफ Backbiting नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "घर भेजना है, घर भेज दो. मां कसम, अगर मुझे बिग बॉस से लड़ना पड़ेगा ना, बिग बॉस से भी लड़ूंगा. मुझे लग रहा है जानबूझकर भेज रहे हैं."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: फैंस पर अभी भी चढ़ा है सीजन 13 का बुखार, काजी फिर बने हीरो, वहीं उदिति का ड्रामा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >