Aamir Khan Birthday: एक्टर नहीं इस फील्ड में आमिर खान बनाना चाहते थे करियर, एक्टर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Aamir Khan Birthday : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं और देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक्टर ने 8 साल की उम्र में अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म ‘यादों की बारात’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें…

Aamir Khan Birthday : हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक, आमिर खान, आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं. एक्टर ने 8 साल की उम्र में अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म ‘यादों की बारात’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. तब से अबतक उन्होंने न जाने कितने ही सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे आप भी फैंस देखना पसंद करते हैं. उन्हें इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है और वह अपनी भूमिकाओं को न्याय देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. यही कारण है कि उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाती है. चाहे वह दंगल हो, गजिनी हो, तारे जमीन पर हो, पीके हो या फिर लगान. आमिर खान के जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें….


आमिर खान से जुड़ी ये अनसुनी बातें
आमिर खान के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह अभिनेता बनें. अवंतार नामक थिएटर ग्रुप में शामिल होने और वहां दो साल तक काम करने के बाद, उन्होंने अभिनय को करियर के रूप में अपनाने का फैसला किया. आमिर ने अपने दोस्त आदित्य भट्टाचार्य के साथ अपनी पहली शॉर्ट फिल्म पैरानोइया में एक अभिनेता की भूमिका निभाई थी.
अभिनेता रियल में एक लॉन टेनिस खिलाड़ी बनना चाहता था. जी हां आपने सही पढ़ा. जब वह स्कूल में थे तो वह इस खेल में काफी अच्छे थे. उन्होंने स्टेट लेवल चैंपियनशिप में लॉन टेनिस में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था और ऐसा माना जाता है कि रोजर फेडरर उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं.

  • आमिर खान के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह अभिनेता बनें. अवंतार नामक थिएटर ग्रुप में शामिल होने और वहां दो साल तक काम करने के बाद, उन्होंने अभिनय को करियर के रूप में अपनाने का फैसला किया. आमिर ने अपने दोस्त आदित्य भट्टाचार्य के साथ अपनी पहली शॉर्ट फिल्म पैरानोइया में एक अभिनेता की भूमिका निभाई थी.
  • अभिनेता रियल में एक लॉन टेनिस खिलाड़ी बनना चाहता था. जी हां आपने सही पढ़ा. जब वह स्कूल में थे तो वह इस खेल में काफी अच्छे थे. उन्होंने स्टेट लेवल चैंपियनशिप में लॉन टेनिस में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था और ऐसा माना जाता है कि रोजर फेडरर उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं.
  • बॉलीवुड फिल्म कयामत से कयामत तक में आमिर खान की जबरदस्त एक्टिंग को सभी ने पसंद किया था, लेकिन फिल्म को वैसा बनाने का रास्ता काफी कठिन था. चूंकि फिल्म छोटे बजट पर बनी थी, इसलिए आमिर खान और राज जुत्शी ने इसके प्रमोशन करने के लिए बसों और ऑटो पर फिल्म के पोस्टर चिपकाए थे.
  • यह तो सभी जानते हैं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अवॉर्ड शो में नहीं जाते हैं, लेकिन इसके पीछे एक वजह है. ऐसा कहा जाता है कि जब साल 1990 में ‘घायल’ में वह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सनी देओल से हार गए थे, तब उन्हें काफी बुरा लगा था और उन्होंने ज��ना बंद कर दिया.
  • आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने करण जौहर के चैट शो में खुलासा किया था कि अभिनेता को नहाना पसंद नहीं है और वह कुछ दिनों तक इसके बिना भी काम चला सकते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें खाने का डिसऑर्डर है, जिसमें वह या तो बहुत ज्यादा खाते हैं या बहुत कम खाते हैं.
  • अभिनेता का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है. 1984 में, आमिर ने होली नामक अपनी पहली फीचर फिल्म में काम किया. खास बात यह है कि इस मूवी के क्रेडिट में अभिनेता को आमिर हुसैन खान के रूप में संबोधित किया गया था. इसी मूवी की रिलीज के दौरान उनकी मुलाकात पहली पत्नी रीना दत्ता से मुलाकात की थी. दो साल डेट करने के बाद 1986 में रीना से शादी कर ली.
  • आमिर खान ने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं, जिसमें राख के लिए एक एक्टर के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया. इसके अलावा लगान और मैडनेस इन द डेजर्ट के निर्माता और तारे जमीन पर के निर्देशक-निर्माता के रूप में अवॉर्ड मिला.
  • आमिर खान की ओर से लोकप्रिय फिल्म पुरस्कारों का बहिष्कार करने से पहले, अभिनेता ने सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे और 17 बार नॉमिनेट हुए थे. इतना ही नहीं, आमिर को 2003 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. एक्टर के पास गर्व करने के लिए पद्म भूषण भी है, जो उन्होंने 2010 में जीता था.
  • आमिर खान ने साल 2001 में अपना खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और उनका पहला प्रोजेक्ट, आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित लगान, गेम-चेंजर साबित हुआ. वर्ष 2002 में, आमिर की महत्वाकांक्षी परियोजना ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म कैटेगरी में अकादमी पुरस्कार नामांकित व्यक्तियों की सूची में जगह बनाई.
  • आमिर खान ने पत्नी रीना से अलग होने के बाद 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की. बाद में आमिर और किरण को एक बेटा हुआ, जिसका नाम उनके परदादा मौलाना आजाद के नाम पर आजाद राव खान रखा गया.
  • गोविंदा आमिर खान के पसंदीदा बॉलीवुड हीरो हैं और अभिनेता ने कबूल किया है कि उन्होंने उनकी फिल्म सैंडविच कई बार देखी है. अभिनेत्रियों में दिग्गज वहीदा रहमान और गीता बाली उनकी पसंदीदा सूची में हैं. अभिनेता की तुलना अक्सर टॉम हैंक्स से की जाती है, ऐसा लगता है कि उनके पसंदीदा हॉलीवुड सितारे लियोनार्डो डिकैप्रियो और डैनियल डे-लुईस हैं.

Also Read- Aamir Khan: आमिर खान से फैन बोला- सर आपको पठान जैसी फिल्में करनी चाहिए, एक्टर ने दिया परेफक्ट जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >