Aaditi Pohankar Net Worth: Aashram 3 की पम्मी इतने करोड़ की है मालकिन, ग्लैमरस अदाओं से करती हैं मदहोश

Aashram 3: आश्रम 3 पार्ट 2 एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. वेब सीरीज में पम्मी का किरदार निभाने वाली अदिति पोहनकर की काफी चर्चा हो रही है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

Aashram 3: आश्रम 3 पार्ट 2 का प्रीमियर महाशिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को हुआ और बाकी सीजन की तरह नया पार्ट भी ब्लॉकबस्टर बन गया. दर्शकों को बाबा निराला बने बॉबी देओल की एक्टिंग काफी पसंद आई. हालांकि जिस शख्स की इन-दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि पम्मी का किरदार निभाने वाली अदिति पोहनकर है.

अदिति पोहनकर के बारे में

अदिति पोहनकर का जन्म 31 दिसंबर 1994 को सुधीर और शोभा पोहनकर के घर हुआ था. 25 वर्षीय अभिनेत्री के पिता एक पूर्व मैराथन रनर थे और उनकी मां एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी थीं. आश्रम के अलावा, अदिति ने ‘लाई भारी’, ‘जेमिनी गणेशनम सुरुली राजनम’ जैसी फिल्मों और वेब शो में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कितना है अदिति पोहनकर का नेटवर्थ

टॉपप्लेनेटइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक अदिति पोहनकर की कुल संपत्ति $ 1 मिलियन है. कई फिल्मों और टीवी शो में अभिनय के अलावा वह कई विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं. इंस्टाग्राम से हर महीने लगभग वह $ 8.5K – 11.7K कमाती हैं.

काफी ग्लैमरस हैं अदिति पोहनकर

आश्रम में सीधी सादी दिखने वाली अदिति रियल में काफी बोल्ड है. एक्ट्रेस अपनी सिजलिंग तसवीरों से दर्शकों को खूब इम्प्रेस करती है. ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर मॉडर्न, हर लुक में वह कहर ढाहती हैं. अदिति को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. आश्रम का तीसरा सीजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. आप वीकेंड में इसे एंजॉय कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >