निजी जिंदगी के अफवाहों से परेशान पुलकित ने ट्विटर अकाउंट किया बंद

मुंबई: अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी निजी जिंदगी से जुडी खबरों पर नाराजगी जताने के बाद सोशल साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट बंद कर दिया.32 साल के अभिनेता हाल में अपनी पत्नी श्वेता रोहिरा से अलग होने और अभिनेत्री यामी गौतम से अपनी कथित नजदीकियों के लिए चर्चा में थे. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे […]

मुंबई: अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी निजी जिंदगी से जुडी खबरों पर नाराजगी जताने के बाद सोशल साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट बंद कर दिया.32 साल के अभिनेता हाल में अपनी पत्नी श्वेता रोहिरा से अलग होने और अभिनेत्री यामी गौतम से अपनी कथित नजदीकियों के लिए चर्चा में थे.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता .कोई फर्क नहीं पड़ता. समझे जिस दिन हम इनपर ध्यान देना बंद कर देंगे, हम मजबूत बन जाएंगे, नहीं तो हम कमजोर लगेंगे. अब और ट्वीट नहीं.’ इसके बाद अभिनेता ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, ‘‘और कर दिया. आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सबका शुक्रिया. यह आभासी दुनिया अच्छी है लेकिन इतनी भी अच्छी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >