अदा खान के लिए नागिन की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण

मुंबई : बदला लेने वाली नागिन को पर्दे पर उतारना हमेशा से हिन्दी फिल्म निर्माताओं का शगल रहा है और अब यह अवधारणा ‘नागिन’ धारावाहिक से टेलीविजन पर भी साकार रुप लेने जा रही है. इस धारावाहिक में अभिनेत्री अदा खान मुख्य भूमिका में हैं. ‘अमृत मंथन’ में नकारात्मक भूमिका से पहचान बनाने वाली 26 […]

मुंबई : बदला लेने वाली नागिन को पर्दे पर उतारना हमेशा से हिन्दी फिल्म निर्माताओं का शगल रहा है और अब यह अवधारणा ‘नागिन’ धारावाहिक से टेलीविजन पर भी साकार रुप लेने जा रही है. इस धारावाहिक में अभिनेत्री अदा खान मुख्य भूमिका में हैं. ‘अमृत मंथन’ में नकारात्मक भूमिका से पहचान बनाने वाली 26 वर्षीय अदा को नागिन का किरदार निभाने के लिए कई तरह से मेहनत करनी पडी.

अभिनेत्री ने बताया, ‘मेरी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण है. मुझे ज्यादातर रात में शूटिंग करनी होती है इसलिए अपनी नींद से समझौता करती हूं. मेरा लिबास आरामदायक नहीं है और इसके अलावा मुझे अपनी आंखें बडी दिखानी पडती है.’

अभिनेत्री ने अपनी भूमिका की तैयारी के लिए 1976 में आई रीना रॉय की फिल्म ‘नागिन’ और 1986 में श्रीदेवी की ‘नागिन’ फिल्म देखी है. अदा कहती हैं, ‘एकता मैम ने आम तौर पर दिखाई जाने वाली नागिन के किरदार को एकदम बदल दिया है. इसमें नागिन काफी आधुनिक और ‘हॉट एंड सेक्सी’ है.’ यह धारावाहिक एक नवंबर से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >