नरेंद्र मोदी को अपने शो में लाना चाहते हैं कपिल शर्मा

जी हां, कपिल शर्मा ने खुद यह स्वीकारा है कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि उन्हें नरेंद्र मोदी को अपने शो में लाने का मौका मिले. उन्होंने बताया कि हाल ही में कनाडा में जब उन्होंने अपना शो किया तो वहां के विदेश मंत्री भी शामिल हुए थे, तो कपिल के दिल में भी यह […]

जी हां, कपिल शर्मा ने खुद यह स्वीकारा है कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि उन्हें नरेंद्र मोदी को अपने शो में लाने का मौका मिले. उन्होंने बताया कि हाल ही में कनाडा में जब उन्होंने अपना शो किया तो वहां के विदेश मंत्री भी शामिल हुए थे, तो कपिल के दिल में भी यह बात आयी कि क्यों हम अपने यहां भी कुछ ऐसा नहीं कर सकते?

उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी बहुत दिलदार आदमी हैं और वे ऐसे शोज को पसंद करेंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि वे जरूर मेरी बात को मानेंगे. कपिल ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि शो में सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को भी शामिल करें. गौरतलब है कि कपिल की फिल्म किस- किस को प्यार करूं जल्द ही रिलीज होनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >