कपिल की सेहत में सुधार, शुभकामनाओं के लिए कहा ''शुक्रिया''

मुंबई : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे स्टैण्ड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उन्होंने शुभकामना संदेशों के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया. हाल ही में अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ से 34 वर्षीय कपिल […]

मुंबई : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे स्टैण्ड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उन्होंने शुभकामना संदेशों के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया.

हाल ही में अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ से 34 वर्षीय कपिल ने खराब सेहत के चलते आराम लिया था. अपने अनोखे टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ के लिए कपिल 2013 से बिना ब्रेक लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं.

कपिल अपने शो की एक खास सीरीज के लिए दुबई में भी शूटिंग कर चुके हैं और इस माह के आाखिर में वह कनाडा और अमेरिका में कई लाइव शो भी करने वाले हैं. हाल ही में अभिनेता अरशद वारसी ने इस शो के एक एपिसोड की मेजबानी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >