लेडी गागा ने अपने बालों को दिया बॉब कट लुक

लॉस एंजिलिस : जानीमानी गायिका लेडी गागा अपने न्‍यू लुक के लिए हमेशा जानी जाती हैं. साथ ही अपने फैंस के लिए भी तस्‍वीरें अपलोड करती रहती हैं. अपने फैंस के लिए गागा ने वैलेंटाइन डे के दिन बॉब कट के साथ अपने बालों को एक नया लुक दिया है. उन्होंने अपने इस नये हेयर […]

लॉस एंजिलिस : जानीमानी गायिका लेडी गागा अपने न्‍यू लुक के लिए हमेशा जानी जाती हैं. साथ ही अपने फैंस के लिए भी तस्‍वीरें अपलोड करती रहती हैं. अपने फैंस के लिए गागा ने वैलेंटाइन डे के दिन बॉब कट के साथ अपने बालों को एक नया लुक दिया है.

उन्होंने अपने इस नये हेयर स्टाइल के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे मेरा नया हेयरकट पसंद है. इस तस्वीर में उनके साथ कुछ गुलाब के फूल भी नजर आ रहे थे. गागा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया से हमेशा जुड़ी रहती हैं.

बाद में उन्होंने अपने सेल्फी के साथ लिखा कि मैं अपने वैलेंटाइन के लिए तैयार हूं. गागा ने हाल ही में हुए ग्रैंमी अवार्ड्स में टोनी एबट के साथ प्रस्‍तुति दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >