मेरे और लेडी गागा के बीच झगड़ा कराना चाहता है मीडिया : मेडोना

लॉस एंजिलिस : पॉप गायिका मडोना का कहना है कि उनके और उनकी साथी गायिका लेडी गागा के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है लेकिन मीडिया उनके बीच झगडा कराना चाहता है. उनका कहना है दोनों के बीच सब ठीकठाक चल रहा है और वे दोनों अपने कामों में व्‍यस्‍त हैं. 56 वर्षीया मडोना […]

लॉस एंजिलिस : पॉप गायिका मडोना का कहना है कि उनके और उनकी साथी गायिका लेडी गागा के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है लेकिन मीडिया उनके बीच झगडा कराना चाहता है. उनका कहना है दोनों के बीच सब ठीकठाक चल रहा है और वे दोनों अपने कामों में व्‍यस्‍त हैं.

56 वर्षीया मडोना के प्रबंधक गाइ ओसिएरी ने पॉप गायिका द्वारा गागा का अपमान किए जाने की उन खबरों को अफवाह करार दिया, जिसमें गागा के लीक हुए गाने ‘टू स्टेप्स बिहाइंड’ के लिए मडोना ने उन्हें ‘कॉपीकैट’ कहा था. इसके बाद मडोना ने इंस्टाग्राम पर सीधे तौर पर अपनी बात रखते हुए लिखा,’ यहां ऐसे लोग हैं जो मुझे चुप कराना चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते. हम अब भी ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां महिलाओं के प्रति भेदभाव किया जाता है.’

मीडिया पर आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा,’ वह दो मजबूत महिलाओं के बीच झगडा कराना चाहता है जो कि हकीकत में है ही नहीं, और मैं ऐसा किसी दूसरी महिला कलाकार के साथ करना नहीं चाहती. मैंने ऐसा कभी किया भी नहीं है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >