अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की सेल्फी पर रणवीर सिंह का रियेक्शन, जानें क्या कह दिया

मुंबई: बॉलीवुड में होने वाली दोस्ती स्थायी नहीं होती और वक्त के साथ टूट जाया करती हैं. लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती काफी मजबूती के साथ सालों से जारी है. उनके बीच बॉंडिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों अक्सर सार्वजनिक समारोहों […]

मुंबई: बॉलीवुड में होने वाली दोस्ती स्थायी नहीं होती और वक्त के साथ टूट जाया करती हैं. लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती काफी मजबूती के साथ सालों से जारी है. उनके बीच बॉंडिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों अक्सर सार्वजनिक समारोहों सहित सोशल मीडिया में एक दूसरे को बाबा कह कर संबोधित करते हैं.

दोनों के बीच की पक्की दोस्ती की एक बानगी उस समय नजर आई जब रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर की एक तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया से प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग पोस्ट की सेल्फी

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा का 46वां जन्मदिन था. इस मौके पर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ एक सेल्फी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. प्रशंसकों ने इसे काफी पसंद किया और लोगों की इस पर काफी प्रतिक्रिया आई. इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया. रणवीर सिंह ने इस फोटो के नीचे लव लिखते हुए दिल की इमोजी लगाई. उनकी इस प्रतिक्रिया ने अर्जुन और रणवीर सिंह के करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

सेल्फी पर रणवीर की प्रतिक्रिया ने जीता दिल

इस बीच काफी सारे लोगों ने अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश किया. लेकिन रणवीर वाला विश काफी स्पेशल बन गया. ये पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने ऐसा किया है. इससे पहले भी कई बार दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों में जिस तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं उससे दोनों का ब्रोमांस दिखता है. बता दें कि आखिरी बार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर फिल्म गुंडे में साथ नजर आए थे.

पीरियड ड्रामा पानीपत में नजर आएंगे अर्जुन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म पीरियड ड्रामा पानीपत है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त, कृति सैनन, जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरी नजर आएंगी. उम्मीद है कि फिल्म इसी साल 06 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >