सुनील ग्रोवर ने कहा, कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए सलमान खान ने की थी बात

मुंबई : अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कहा है कि सलमान खान ने उनसे कपिल शर्मा के दोबारा आ रहे शो में साथ काम करने को लेकर बात की थी. ऐसी चर्चा है कि कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो के निर्माता सलमान खान दोनों कलाकारों के साथ काम करने के लिये उनका मनमुटाव दूर करने […]

मुंबई : अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कहा है कि सलमान खान ने उनसे कपिल शर्मा के दोबारा आ रहे शो में साथ काम करने को लेकर बात की थी. ऐसी चर्चा है कि कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो के निर्माता सलमान खान दोनों कलाकारों के साथ काम करने के लिये उनका मनमुटाव दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. सलमान की फिल्म ‘भारत’ में काम कर रहे 41 वर्षीय सुनील ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी सलमान से बात हुई है.

सुनील ने बताया, सलमान सर उस शो का निर्माण कर रहे हैं. मेरी डेट्स कपिल के शो से टकराएंगी, क्योंकि मैं सलमान सर की फिल्म में काम कर रहा हूं. उन्होंने कहा, उन्होंने (सलमान ने) मुझसे दोनों के साथ आने को लेकर संक्षिप्त बातचीत की.

इसे भी पढ़ें…

कपिल शर्मा की शादी में जाएंगे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, जानें क्या कहा

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कपिल के साथ दोबारा काम करने के लिये तैयार हैं, सुनील ने कहा, यह वक्त बताएगा, भगवान बताएगा. फिलहाल मैं अपने शो पर ध्यान दे रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आउंगा.

इसे भी पढ़ें…

कपिल शर्मा का शो जल्‍द होगा शुरू, ये सेलेब होंगे पहले गेस्‍ट

सुनील अली असगर और उपासना सिंह के साथ खुद का कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज लेकर आ रहे हैं. अली असगर और उपासना पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी काम कर चुके हैं. दोनों कलाकार पिछले साल सुनील से झगड़े के बाद कपिल शर्मा से अलग हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >