मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने भारत आयेंगी पॉप स्‍टार बियोंसे!

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों पर है. ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है. ईशा और आनंद ने एकसाथ पढ़ाई है और दोनों एकदूसरे के अच्‍छे दोस्‍त हैं. पिछले दिनों इटली के लेक […]

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों पर है. ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है. ईशा और आनंद ने एकसाथ पढ़ाई है और दोनों एकदूसरे के अच्‍छे दोस्‍त हैं. पिछले दिनों इटली के लेक कोमो में दोनों की धूमधाम से सगाई हुई थी जिसमें परिवार के अलावा बॉलीवुड और उद्योग की कई हस्तियों ने शिरकत की थी. खबरों के मुताबिक ईशा और आनंद दिसंबर महीने में विवाह बंधन में बंध सकते हैं.

बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, ईशा और आनंद की शादी और उससे पहले होनेवाली सभी रस्‍में राजस्‍थान के उदयपुर में होगी. दोनों की शादी 10 दिसंबर को होगी. 8 और 9 दिसंबर को संगीत और मेहंदी जैसी रस्‍में निभाई जायेंगी.

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, ईशा अंबानी और आनंद की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए अमेरिकी पॉप स्‍टार बियोंसे भारत आनेवाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बियोंसे को संगीत सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपये दिये गये हैं. हालांकि बियोंसे की परफॉरमेंस को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है.

फिल्‍मफेयर ने सूत्र के हवाले से लिखा,’ ईशा और आनंद पॉप सिंगर के शादी में आने को लेकर काफी उत्‍साहित हैं.’ आपको बता दें कि अगर बियोंसे इस शादी में परफॉर्म करती हैं तो ऐसा पहला मौका होगा जब बियोंसे किसी शादी में परफॉर्म करने के लिए भारत आयेंगी.

आनंद पीरामल मशूहर उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं. अजय पीरामल पीरामल ग्रुप एवं श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन हैं.अजय पीरामल मूल रूप से राजस्थान के हैं और मुंबई में बसे कारोबारी हैं. 1985 में जन्मे 33 वर्षीय आनंद पीरामल अपनी पिता की कंपनी में कार्यकारी निदेशक हैं और उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के लिए पीरामल इ स्वास्थ्य की स्थापना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >