VIDEO: सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, मां ने लगाई डांट, ''हरियाणवी छोरी'' ने दिया ऐसा जवाब

सपना चौधरी इंटरनेट सनसनी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर अपने धमाकेदार अंदाज में उन्‍होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और उन्‍हें टक्‍कर देना आसान नहीं है. सपना चौधरी के डांस वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपने एक्‍सप्रेशंस को लेकर भी जानी जाती हैं. […]

सपना चौधरी इंटरनेट सनसनी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर अपने धमाकेदार अंदाज में उन्‍होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और उन्‍हें टक्‍कर देना आसान नहीं है. सपना चौधरी के डांस वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपने एक्‍सप्रेशंस को लेकर भी जानी जाती हैं. भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी और बॉलीवुड इंडस्‍ट्री पर सपना चौधरी ने ऐसा कहर बरपाया है कि फैंस बेसब्री से उनके वीडियोज का इंतजार करते हैं.

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे मस्‍त होकर ‘तेरी आंख्‍या का यो काजल’ गाने पर डांस कर रही हैं. जिसके बाद उन्‍हें अपनी ऑनस्‍क्रीन मां से डांट भी पड़ी है.

https://www.instagram.com/p/BotOZpJncNZ/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस वीडियों में सपना चौधरी का डांस जैसे ही खत्‍म होता है उनकी ऑनस्‍क्रीन मां सामने आ जाती हैं. वे उन्‍हें डांट लगाती हुई कहती हैं कि सारा दिन डांस करती रहती हैं. शाम को लड़के देखने आ रहे हैं. सपना चौधरी कहती हैं कि मां कोई फायदा नहीं है इतनी मेहनत करने के, जिसे ले जाना होगा वो ऐसे ही ले जायेगा. मुझे कोई शौक नहीं है शहरी मेम बनने का मैं तो देसी ही ठीक हूं.’ सपना चौधरी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनका हरियाणवी बोलने का अंदाज कमाल का है.

https://www.instagram.com/p/Bn3I_OchLPa/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

सपना चौधरी के सितारे इनदिनों बुलंदियों पर है. वे कुछ करती है वायरल हो जाता है. वे जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आई थी. इस शो से बाहर आने के बाद उनकी लो‍कप्रियता में जमकर इजाफा हुआ. हाल ही में सपना चौधरी ने मेकओवर करवाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >