स्टार भारत जल्द अपनी नयी पेशकश मायावी मलिंग दर्शकों के बीच लेकर आएगा

मुंबई : स्टार भारत अपनी नयी पेशकश ‘मायावी मलिंग’ जल्द ही दर्शकों के बीच लेकर आएगा. यह शो एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन खूबसूरत राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान को बयाँ करता है. तीन राजकुमारियों – प्रणाली, ऐश्वर्या और गरिमा के अपने राज्य को बुरी शक्तियों से बचाने के संघर्ष के माध्यम से शोयह दर्शाता […]

मुंबई : स्टार भारत अपनी नयी पेशकश ‘मायावी मलिंग’ जल्द ही दर्शकों के बीच लेकर आएगा. यह शो एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन खूबसूरत राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान को बयाँ करता है. तीन राजकुमारियों – प्रणाली, ऐश्वर्या और गरिमा के अपने राज्य को बुरी शक्तियों से बचाने के संघर्ष के माध्यम से शोयह दर्शाता है कि हम सभी में नायक के रूप में उभरने की क्षमता है.

स्टार भारत की ब्रांड फिलॉसफी ‘भुला दे डर, कुछ अलग कर’ के अनुरूप मायावी मलिंग एक ऐसा अनूठा प्रयास है, जो बताता है कि धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प बुराई के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे बड़े हथियार हैं.

शो में नेहा सोलंकी, वाणी सूद और ग्रेसी गोस्वामी क्रमशः तीन राजकुमारियों – प्रणाली, एेश्वर्या और गरिमा के रूप में दिखाई देंगी. इनके अलावा अभिनेता हर्षद अरोड़ा और शक्ति आनंद भी अहम भूमिकाओं में होंगे.

मायावी मलिंग केजबरदस्त विज़ुअल इफ़ेक्ट्सप्रयोग किया गया है जो दर्शकों काे आकर्षित करेगा. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी-मानी दिग्गज वीएफएक्स कंपनी – प्राणा स्टूडियोज ने शो के निर्माता विवेक बहल और पेनिंसुला पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >