चोट की वजह से IPL से ''बाहर'' हुए रणवीर सिंह, ट्वीट कर कहा- मजबूती से वापसी का इरादा

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि उनका चोट ठीक हो रहा है और वह और भी मजबूती के साथ वापसी करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में 32 वर्षीय रणवीर सिंह के कंधे में चोट लग गयी थी. उन्होंने ट्विटर पर शुभकामना देने के लिए अपने […]

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि उनका चोट ठीक हो रहा है और वह और भी मजबूती के साथ वापसी करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में 32 वर्षीय रणवीर सिंह के कंधे में चोट लग गयी थी.

उन्होंने ट्विटर पर शुभकामना देने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है और बताया कि एक फुटबॉल मैच के दौरान उनके बायें कंधे में चोट लगी.

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा है, शुभकामनाओं के लिए आपको धन्यवाद. मैं ठीक हूं. मेरे बायें कंधे में चोट लगी है. मैं और भी मजबूती के साथ वापसी करने का इरादा रखता हूं. आप सभी को प्यार.

रणवीर के एक प्रवक्ता ने कल एक बयान में कहा था कि कंधे में चोट पर डॉक्टरों की सलाह के चलते वह इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति नहीं दे पायेंगे.

बहरहाल, रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग जारी रखेंगे. इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ और कबीर खान की खेल पर आधारित फिल्म ’83’ में नजर आयेंगे. ’83’ में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >