''सिंघम'' ने थामा कपिल का हाथ, ''FTKS'' में दिखेंगे साथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्‍द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. 25 मार्च से टीवी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ शुरू किया जा सकता है. अब शो के पहले गेस्‍ट का नाम भी सामने आ रहा है. कहा जा रहा है शो के पहले गेस्‍ट बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन होंगे. […]

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्‍द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. 25 मार्च से टीवी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ शुरू किया जा सकता है. अब शो के पहले गेस्‍ट का नाम भी सामने आ रहा है. कहा जा रहा है शो के पहले गेस्‍ट बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन होंगे. वे अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेड’ के प्रमोशन के लिए इस शो का हिस्‍सा बनेंगे.

स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के मुताबिक, अजय देवगन ने कपिल के साथ एक प्रोमो शूट किया है, जिसमें वे कपिल का फोन नहीं उठा रहे हैं. अजय देवगन की फिल्‍म ‘रेड’ 16 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में इलियाना डिक्रूज भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है.

कई उतार-चढ़ाव के बाद कपिल शर्मा वापसी करने जा रहे हैं. इससे पहले कलर्स चैनल पर आनेवाले उनके पुराने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की शूटिंग रद्द करनी पड़ी थी. खबरें तो ऐसी भी थी कपिल के अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से शो में आनेवाले गेस्‍ट परेशान हो जाते थे. सिर्फ यही नहीं शाहरुख खान और अजय देवगन को शो से लौटना पड़ा था.

कपिल का शो शिल्‍पा शेट्टी के डांस रियेलिटी डांस शो ‘सुपर डांसर 2’ को रिप्‍लेस करेगा. सुपर डांसर अब खत्‍म होने जा रहा है. खबरों के अनुसार कपिल शर्मा के साथ इस शो में सुनील ग्रोवर को छोड़कर पूरी स्‍टार कास्‍ट नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >