क्‍या कपिल शर्मा से नाराज है अजय देवगन? जानें क्‍या कहते हैं ''सिंघम''

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन को लेकर पिछले दिनों से खबरें आ रही है कि वो कपिल शर्मा से नाराज हैं और वे गुस्‍से से सेट से चले गये थे. खबरें थी कि कुछ दिनों पहले अजय देवगन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ के प्रमोशन को लेकर अपनी पूरी टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के […]

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन को लेकर पिछले दिनों से खबरें आ रही है कि वो कपिल शर्मा से नाराज हैं और वे गुस्‍से से सेट से चले गये थे. खबरें थी कि कुछ दिनों पहले अजय देवगन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ के प्रमोशन को लेकर अपनी पूरी टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे थे, लेकिन कपिल के सेट पर नहीं पहुंचने के बाद उन्‍हें वहां से लौटना पड़ा. कहा यह भी जा रहा था कि कपिल शर्मा ने रात भर पार्टी की थी और वे सुबह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच पाये. अब इस बारे में अजय देवगन का बयान सामने आया है.

अजय ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वो गुस्‍से से सेट से चले गये हैं. उन्‍होंने इस बात को स्‍वीकार किया कि वे सेट से वापस चले गये थे क्‍योंकि कपिल शर्मा सेट पर नहीं पहुंचे थे. उन्‍होंने कहा कि शूटिंग के दिन कपिल के आने की वजह वे नहीं जानते. अजय देवगन ने कहा कि पिछले कुछ समय से कपिल शर्मा स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्‍हें उनकी अनुपस्थिति के पीछे क्या यही वजह थी यह मालूम नहीं.

अजय ने कहा कि उन्‍होंने गुस्‍से में सेट नहीं छोड़ा. उन्‍होंने आगे बताया कि, हम वहां से इसलिए आये क्‍योंकि कपिल वहां नहीं पहुंचे. जब भी मैं उनसे बात करुंगा तो ही इसकी सही वजह का पता चलेगा. मैंने कभी नहीं कहा कि मैं इस शो में कभी नहीं आउंगा न शाहरुख खान ने ऐसा कहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले शाहरुख और अनुष्‍का शर्मा भी शूटिंग नहीं हो पाने के कारण सेट से लौट गये थे. उस समय कपिल की तबीयत खराब हो गई थी.

अजय देवगन ने यह भी कहा कि उन्‍हें कपिल शर्मा से कोई शिकायत नहीं है. हम सब साथ में काम करते हैं, सभी अच्छा काम कर रहे हैं. हम अगली बार जब भी मिलेंगे प्‍यार से मिलेंगे. बता दें अजय की फिल्म ‘बादशाहो’ 1 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्‍म में उनके अलावा इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >