'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस एक्टर के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर अनुज सचदेवा के पिता श्री प्रेम चंद सचदेवा का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. परिवार ने 2 अगस्त को दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की सूचना दी.

Anuj Sachdev Father Death: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा के पिता श्री प्रेम चंद सचदेवा का निधन हो गया है. अनुज ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी. एक्टर ने अपने पिता की तस्वीर के साथ अंतिम संस्कार की सूचना शेयर की, जिसमें परिवार के सदस्यों, दोस्तों और शुभचिंतकों से अंतिम दर्शन और प्रार्थना के लिए पहुंचने की अपील की गई. सूचना के मुताबिक, प्रेम चंद सचदेवा का निधन 2 अगस्त 2026 को 75 साल की उम्र में हुआ.

अनुज सचदेवा के पिता निधन

अनुज सचदेवा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो स्टोरी पोस्ट किया, उसमें लिखा है,

"न मुश्किलों से डरे, न मेहनत से थके - बस चलते रहे, आखिरी सांस तक!"

परिवार ने दी जानकारी- दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

अनुज सचदेवा की ओर से शेयर किए गए अंतिम संस्कार नोटिस के अनुसार, उनके पिता का अंतिम संस्कार 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान घाट, ब्लॉक F, पंजाबी बाग में किया जाएगा. श्री प्रेम चंद सचदेवा अपने पीछे पत्नी शमा सचदेवा, बेटी और दामाद टीना और सौरभ, बेटे अनुज सचदेव और पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत कई शोज में कर चुके हैं काम

अनुज सचदेवा हाल ही में लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने कई चर्चित टीवी शोज में काम किया है, जिसमें'सबकी लाडली बेबो', 'छनछन', 'इत्ती सी खुशी', 'शास्त्री सिस्टर्स', 'एक हजारों में मेरी बहना है' शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Anuj sachdeva :इस वजह से एक्टर्स को कभी नहीं लेनी चाहिए ईएमआई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >