Ram Kapoor Lock Upp 2: टीवी और फिल्म एक्टर राम कपूर ने 'लॉक अप सीजन 2' में अपने पिता के आखिरी दिनों से जुड़ा एक सच बताया. राम ने बताया कि उनके पिता को एक बार पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था और वह उससे ठीक भी हो गए थे. हालांकि 73 साल की उम्र में कोविड के दौरान कैंसर दोबारा लौट आया. इस बार उन्होंने इलाज न कराने का फैसला किया.
Ram Kapoor Opens Up About His Father: पिता की आखिरी इच्छा में दिया साथ
राम ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी गौतमी कपूर को फोन किया और अकेले में बात करनी चाही. राम ने कहा,
पापा ने मुझसे कहा कि अब वह इस बीमारी से लड़ना नहीं चाहते. वह शांति से जाना चाहते थे, लेकिन अकेले जाने से डर रहे थे.
उन्होंने मुझसे साफ पूछा,
क्या तुम मेरी इस सफर में मदद करोगे?' उन्होंने मुझे समझाया कि अगर मैं साथ नहीं दूंगा तो वह यह सब अकेले करेंगे. ऐसे में मेरे पास उनके साथ खड़े रहने के अलावा कोई रास्ता नहीं था.
आईसीयू में पिता का हाथ थामे रहे राम
राम कपूर ने बताया कि जब उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे, तब वह हर समय उनके साथ थे. परिवार के बाकी लोगों को यह नहीं पता था कि उनका कोई इलाज नहीं चल रहा है. उन्होंने कहा,
जब पापा आईसीयू में थे, तब मैं उनके साथ था. वह सिर्फ चाहते थे कि मैं उनका हाथ पकड़कर उनके पास रहूं. मैंने उनसे वादा किया था कि मैं ऐसा करूंगा. उन्हें मौत से डर नहीं था, बल्कि अकेले होने से डर लगता था. उन्होंने मुझसे यह भी कहा था कि मेरी अंतिम विदाई पर कोई रोए नहीं.
राम ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से उनकी मां और बहन आज तक उनसे इस बारे में बात नहीं करती हैं. उन्होंने कहा,
पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने पूरी जिंदगी राजा की तरह जी और दुनिया से भी उसी तरह विदा हुए. उनकी वजह से मैंने मौत को बहुत करीब से देखा और अब मुझे मौत से डर नहीं लगता.
Ram Kapoor First Secret: राम कपूर ने बताया- बचपन में मेरे साथ हुई थी छेड़छाड़
इससे पहले 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने बचपन में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का भी खुलासा किया था. उन्होंने बताया,
हम सभी बच्चे हॉस्टल में एक-दूसरे के साथ बैठकर बातें कर रहे थे. तभी 10वीं का एक छात्र मेरे बिस्तर पर बैठा था. उसने कंबल के अंदर मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया. वहां 30-40 बच्चे मौजूद थे, इसलिए मैं डर गया और कुछ समझ नहीं पाया कि क्या करूं. कुछ देर बाद मैंने उससे कहा कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. इसके बाद वह तुरंत वहां से चला गया.
ये भी पढ़ें: 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप
