UP Chunav 2022: सगड़ी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में आने वाले सगड़ी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

By Prabhat Khabar | March 7, 2022 5:52 PM

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें चरण का मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में आने वाले सगड़ी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. आजमगढ़ जिले में शाम 5 बजे तक 52.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा सीट अहम है. इस क्षेत्र से घाघरा नदी गुजरती है. हर साल इलाके के लोग बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं. इस इलाके में यातायात, उद्योग, सड़क की बड़ी समस्या है. यहां दलित और कुर्मी मतदाता गेमचेंजर की भूमिका में हैं. सगड़ी से कांग्रेस पांच बार जीत चुकी है. आज तक सगड़ी सीट से बीजेपी का खाता नहीं खुला है.

सगड़ी सीट का सियासी इतिहास

  • 1951- स्वामी सत्यानंद- सोशलिस्ट पार्टी

  • 1953- विश्राम राय- सोशलिस्ट पार्टी

  • 1957- इंद्रभूषण गुप्ता- निर्दलीय

  • 1962- इंद्रासन सिंह- कांग्रेस

  • 1967- मुंशी नर्वदेश्वर लाल- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

  • 1969- राम कुंवर सिंह- कांग्रेस

  • 1974- राम सुंदर पांडेय- कांग्रेस

  • 1977- रामजनम यादव- जनता पार्टी

  • 1980- पंचानन राय- कांग्रेस

  • 1985- रामजनम यादव- दलित मजदूर किसान पार्टी

  • 1989- पंचानन राय- कांग्रेस

  • 1991- बरखू राम वर्मा- बसपा

  • 1993- बरखू राम वर्मा- बसपा

  • 1996- रामप्यारे सिंह- सपा

  • 2002- मलिक मसूद- बसपा

  • 2007- सर्वेश सिंह सीपू- सपा

  • 2012- अभय नारायण पटेल- सपा

  • 2017- वंदना सिंह- बसपा

सगड़ी सीट के मौजूदा विधायक

  • 2017 में सर्वेश सिंह सीपू की पत्नी वंदना सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता.

सगड़ी का जातिगत समीकरण

  • दलित- 85 हजार

  • यादव- 62 हजार

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • कुर्मी- 60 हजार

  • क्षत्रिय- 22 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

  • भूमिहार- 18 हजार

  • बनिया- 16 हजार

  • चौहान- 12 हजार

  • राजभर- 7,000

  • मल्लाह- 9,000

सगड़ी सीट पर वोटर्स की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,26,128

  • पुरुष- 1,80,575

  • महिला- 1,45,546

  • थर्ड जेंडर- 7

सगड़ी की जनता के चुनावी मुद्दे

  • हर साल बड़ी आबादी बाढ़ की त्रासदी झेलती है.

  • चार दशक से रिंग बांध की मांग पूरी नहीं हुई.

  • यातायात, उद्योग, सड़क की समस्याएं जारी हैं.

Next Article

Exit mobile version