Rahul Gandhi: 'जनता को क्यों दी निवेश की सलाह', राहुल गांधी के आरोपों का पीयूष गोयल ने दिया जवाब

Rahul Gandhi: प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने देखा है कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की.

Rahul Gandhi: 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है. 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इधर कांग्रेस का हमला भी जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक पीसी की जिसमें उन्होंने निवर्तमान पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार पर कमेंट किया था, राहुल गांधी ने सवाल करते हुए पूछा की उन्होंने जनता को निवेश की सलाह क्यों दी थी. गौरतलब है कि चुनाव के बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया था. इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने देखा है कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की.

राहुल गांधी ने किया हमला
राहुल गांधी ने पीसी में कहा कि यह अडानी मुद्दे से कहीं अधिक व्यापक मुद्दा है. यह अडानी मुद्दे से भी जुड़ा है, लेकिन यह बहुत व्यापक मुद्दा है. उन्होंने आरोप लगाया की इसकी जानकारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री को है. वास्तविक चुनाव परिणामों पर डेटा, जिनके पास आईबी रिपोर्ट है, जिनके पास अपना डेटा है, जो खुदरा निवेशकों को स्टॉक खरीदने की सलाह दे रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कई बार बड़ी दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा है कि शेयर बाजार में तेजी आने वाली है, साथ ही उन्हें जानकारी है कि एग्जिट पोल गलत हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके पास आईबी डेटा है और उनकी अपनी पार्टी का डेटा भी है.

संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले पांच करोड़ परिवारों को विशेष निवेश सलाह क्यों दी? क्या निवेश सलाह देना उनका काम है? दोनों साक्षात्कार एक ही मीडिया को क्यों दिए गए जिसके मालिक हैं वही कारोबारी समूह जो स्टॉक में हेराफेरी के लिए सेबी की जांच के दायरे में है. बीजेपी, फर्जी एग्जिट पोल करने वालों और संदिग्ध विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध है, जिन्होंने एग्जिट पोल की घोषणा से एक दिन पहले निवेश किया और भारी मुनाफा कमाया? पांच करोड़ वेतन? हम इसमें जेपीसी की मांग करते हैं. हमें विश्वास है कि किसी ने भारतीय खुदरा निवेशकों की कीमत पर हजारों करोड़ रुपये कमाए हैं और प्रधान मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे खरीदने का संकेत दिया है. इसलिए हम आज इसकी जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति की मांग करते हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने जवाबी हमला किया है. उन्होंने हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी निवेशकों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं. जबकि प्रधानमंत्री मोदी भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि देश का बाजार पूंजीकरण यूपी शासनकाल में 67 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो चुका है, इससे घरेलू, खुदरा निवेशकों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ. वहीं शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के बाद विदेशी निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर खरीदे, जबकि भारतीय निवेशकों ने शेयर बेचकर मुनाफा कमाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >