Lok Sabha Election 2024: शिवसेना शिंदे गुट ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. सूची में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. जिसमें मुंबई दक्षिण से राहुल शेवाले को मैदान में उतारा है.

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसके अनुसार कोल्हापुर से संजय मंडलीक को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि शिरडी ने सदाशिव लोखंडे को टिकट दिया गया है. बुलढाणा से एकनाथ शिंदे गुट ने प्रतापराव जाधव को मैदान में उतारा है. वहीं हिंगोली से हेमंत पाटिल को टिकट दिया है. मावल से श्रीरंग बारणे और रामटेक से राज परवे को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने सूची जारी करते हुए लिखा, हिंदू ह्दय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से और शिवसेना प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है.

भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सातवीं सूची बुधवार को जारी कर दी. पार्टी ने महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जबकि कर्नाटक के चित्रदुर्ग से वर्तमान सांसद ए नारायणस्वामी के स्थान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल को टिकट दिया है. राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज की थी. उन्होंने इस चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) के नेता अनंतराव अडसुल को पराजित किया था. अडसुल फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हैं.

राहुल शेवाले मुख्यमंत्री शिंद के हैं खास

मुंबई दक्षिण-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के सांसद और एकनाथ शिंदे के विश्वासपात्र शेवाले के उसी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनने की संभावना पहले से ही लगाई जा रही थी. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं.

अभिनेता गोविंदा शिवसेना में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए. गोविंदा ने 2004 में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था. शिंदे ने 60 वर्षीय अभिनेता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय हस्ती हैं. इस मौके पर गोविंदा ने कहा कि 2004 से 2009 के बीच राजनीति में उनके पहले कार्यकाल के बाद उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह इस क्षेत्र में वापसी करेंगे. गोविंदा ने 1980 के दशक में अपना अभिनय का सफर शुरू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >