Lok Sabha Election 2024: रॉबर्ट वाड्रा अमेठी या रायबरेली से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, कहा- मुझे कई पार्टियों से मिल रहे ऑफर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, उतना ही रोमांच बढ़ता जा रहा है. एक ओर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, तो दूसरी ओर खबर आ रही है कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. खुद वाड्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, मुझे कई पार्टियों से चुनाव लड़ने के ऑफर मिल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, अगर मैं संसद सदस्य बनने का फैसला करता हूं तो अमेठी के लोग मुझसे अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद करते हैं.

अमेठी के लोग वर्तमान सांसद से परेशान हैं

रॉबर्ट वाड्रा ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, सबसे पहले तो मैं अमेठी और रायबरेली के लिए कहना चाहूंगा कि जो भी वहां का सांसद हो, वहां की जनता की प्रगति की बात करे, उनकी भलाई के बारे सोचे. उनकी सुरक्षा की बात करे. भेद-भाव की बात न करे. वाड्रा ने बीजेपी नेता और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए कहा, अमेठी के लोग वास्तव में वर्तमान सांसद से परेशान हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने उन्हें चुनकर गलती की है. मेरे ख्याल से मौजूदा सांसद का वहां आना-जाना अधिक नहीं होता है. वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए कहा, अमेठी की प्रगति के बारे वो नहीं सोच रही हैं. उनका ध्यान केवल इस बात पर रहता है कि कैसे गांधी परिवार के ऊपर आरोप लगाएं और सवाल उठाएं.

स्मृति ईरानी अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रही हैं

रॉबर्ट वाड्रा ने स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना कहा, मौजूदा सांसद केवल शोर-शराबा कर रही हैं और अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रही हैं. कांग्रेस परिवार ने अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर में वर्षों से काम किया है. लोगों की बहुत प्रगति हुई. मैं फिर से कह रहा हूं कि वहां के लोगों को लग रहा है कि उनसे गलती हुई है, वे फिर से चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य फिर से जीतकर आये. उन्होंने तय कर लिया है कि गांधी परिवार के सदस्य को फिर से भारी मतों से जिताएंगे. वहां कि जनता चाहती है कि अगर मैं राजनीति में अपना पहला कदम रखता हूं और लोकसभा सांसद बनने की सोचता हूं तो अमेठी से ही शुरुआत करूं. मैं अमेठी से 1999 से ही जुड़ा हूं. उस समय की राजनीति कुछ अलग ही थी. वहां के लोग अब भी मेरे साथ जुड़े हैं. मुझे मैसेज भेजते हैं. मेरे जन्मदिन पर बधाई भेजते हैं.

कई पार्टियों से मिल रहे ऑफर : रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मैं चाहता हूं कि पहले प्रियंका गांधी सांसद बनें और फिर मुझे लगता है कि मैं भी आ सकता हूं. उन्होंने कहा, मुझे कई सांसदों ने अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि आपको भारी मतों से विजयी बनाएंगे आप हमारी पार्टी में शामिल हो जाइए. वाड्रा ने कहा, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर मेरी कई लोगों से दोस्ती है.

Also Read: राहुल गांधी का अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ कैसा है संबंध, कितनी मजबूत है रिश्तों की डोर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >