Lok Sabha Election 2024: ‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को किया शर्मिंदा’, राजनाथ सिंह और नड्डा ने किया रोड शो

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के बुद्ध विहार, रिठाला में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन और सीएम केजरीवाल पर हमला बोला.

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को शर्मिंदा किया है. भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी सीएम को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया हो. मुख्यमंत्री जेल जाते हैं और दावा है कि वह जेल से सरकार चलाएंगे, हमने घर से काम, ऑफिस से काम के बारे में सुना है, लेकिन हम पहली बार जेल से काम के बारे में सुन रहे हैं.

INDI गठबंधन दिन-प्रतिदिन समाप्त होते जा रही है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, INDI गठबंधन दिन-प्रतिदिन समाप्त होते जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 1 जून तक के लिए बाहर आए हैं, उसके बाद वे फिर जेल में होंगे. उन्होंने जिस प्रकार की हरकत की है उससे उन्होंने पूरी दिल्ली को शर्मिंदा किया है. उन्होंने कहा, योगेन्द्र चंदोलिया अपने संसदीय क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति हैं, वे लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. यह बात पक्की है कि वे भारी मतों से जीत रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाट चौपाल से पालम रेलवे स्टेशन तक किया रोड शो

इधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चौपाल से पालम रेलवे स्टेशन तक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्र विरोधी ताकतों से गहरे रिश्ते हैं. पंजाब चुनाव में भी आरोप लगा था कि उन्हें आतंकियों से फंडिंग मिली है, अरविंद केजरीवाल ने अब तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. ये शहरी नक्सलवाद के उदाहरण हैं. उन्होंने एक बार फिर 400 से अधिक सीटें मिलने की बात दोहराई.

Also Read:  ‘इंडी गठबंधन महिला विरोधी’, वाराणसी में नारी शक्ति कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >