Rahul Gandhi: 'BJP-RSS लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने में जुटी', राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज जारी कर बोला हमला

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Rahul Gandhi: वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने 1 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में मौजूदा लोकसभा चुनाव के मायने को बताया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह चुनाव हो रहा है. उन्होंने आगे कहा, एक तरफ बीजेपी और आरएसएस, जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है, संविधान को नष्ट कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और I.N.D.I.A. गठबंधन संविधान और लोकतंत्र को बचा रही है.

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया क्रांतिकारी

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक हम पैदल चले, 4000 किलोमिटर चले. फिर उन्होंने न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, मनीपुर से महाराष्ट्र तक चले, आपसे बात करके, आपके दिल के अंदर जो था उसको सुनकर हमने क्रांतिकारी मेनिफेस्टो बनाया. ये आपका घोषणापत्र है. कांग्रेस पार्टी ने तैयार किया है, लेकिन आवाज आपकी है. 5 गारंटी दी हैं हमने. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी ने 22 से 25 लोगों को अरबपति बनाया. हम करोड़ों महिलाओं और युवाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं. किसानों को गारंटी लीगल एमएसपी दे रहे हैं. उनका कर्ज माफ कर रहे हैं. राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज में कहा, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये दे रहे हैं. तो यह देश को बदलने का मेनिफेस्टो है. क्रांतिकारी मेनिफेस्टो है. उन्होंने आखिर में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की अपील की.

Also Read: ‘कांग्रेस के मेनिफेस्टो में लूट की योजना, स्त्री धन पर नजर’, आगरा में दहाड़े पीएम मोदी

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर पीएम मोदी और बीजेपी हमलावर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसपर बीजेपी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा है. पीएम मोदी जहां-जहां भी चुनावी रैली और जनसभा कर रहे हैं, कांग्रेस के मेनिफेस्टो को टारगेट कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की मेनिफेस्टो में लूट की योजना है. उन्होंने कहा, कांग्रेस माताओं और बहनों के जमा धन का भी लूटने की योजना बना रही है. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी. कांग्रेस के लोग बार-बार कह रहे हैं कि अब आप सबकी संपत्ति की जांच होगी.

Also Read:  ‘राहुल गांधी शुभ मुहूर्त में आएंगे अमेठी, जीतकर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’, कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >