Rahul Gandhi: ‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे’, हरियाणा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया.

Rahul Gandhi: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सरकार पर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के जवानों को मजदूरों जैसा बना दिया है. सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए, यह पीएमओ द्वारा बनाई गई योजना है. उन्होंने कहा, केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है, तो हम इस योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे.

‘कर्जा माफी’ आयोग लाएंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया. राहुल गांधी ने कहा, चार जून को सत्ता में आने पर हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे. कांग्रेस सांसद ने कर्ज काफी के लिए अलग आयोग बनाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा, हम अगर सत्ता में आते हैं, तो ‘कर्जा माफी’ आयोग लाएंगे. राहुल गांधी ने कहा, हरियाणा के किसान देश के खेतों में काम करते हैं. मोदी सरकार ने आपका अधिकार छीन लिया और समाप्त कर दिया. अरबपतियों की मदद के लिए भूमि न्यायाधिकरण विधेयक. फिर तीन (कृषि) कानून आए, लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा.

पीएम मोदी की प्रतिष्ठा खत्म हो गई: राहुल गांधी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पीएम मोदी की प्रतिष्ठा खत्म हो गई है. गुब्बारा फट गया है. मैं जो चाहता हूं, पीएम मोदी के मुंह से बोलवा सकता हूं. मैं उन्हें बोलने के लिए मजबूर कर सकता हूं. मैंने कहा मोदी जी, आपने दस साल तक अदाणी-अंबानी का नाम नहीं लिया, आपको उनका नाम लेना चाहिए. 2 दिन बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, अदाणी-अंबानी टेंपो में कांग्रेस को पैसा दे रहे हैं, मोदी जी, आपको कैसे पता कि वे टेम्पो में पैसे दे रहे हैं और यदि आप यह जानते हैं, तो आपने अपने दोस्तों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आईटी द्वारा जांच क्यों नहीं शुरू की.

Also Read: राहुल गांधी का दावा-बीजेपी सरकार में हुआ भीषण कोयला घोटाला , पीएम मोदी को 4 जून के बाद देना होगा हिसाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >