Rahul Gandhi: राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कहा- ये बीजेपी वाला सवाल

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया.

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बुधवार को कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में होगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे.

भाजपा वाला सवाल

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अमेठी और रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ये भाजपा वाला का सवाल है, मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा.

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेस ने फिलहाल अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लड़े थे चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में सीईसी की बैठक में ये फैसले होते हैं. मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं वह करूंगा. राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य थे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Also Read: राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन रैकेट बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >