Narendra Modi Ayodhya: पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किये, अयोध्या में मेगा रोड शो

Narendra Modi Ayodhya: पीएम मोदी अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किये. प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे. रामलला की पूजा के बाद पीएम मोदी ने मेगा रोड शो किया. रोड शो के दौरान 75 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

Narendra Modi Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे. राम मंदिर में उन्होंने रामलला के दर्शन किये. पीएम मोदी ने रामलला की आरती करने के बाद सष्टांग प्रणाम किया.

पीएम मोदी का अयोध्या में मेगा रोड शो

राम मंदिर में पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा रोड शो किया. पीएम मोदी का रोड शो राम मंदिर मेन गेट से राम पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक तक पहुंचा. रोड शो के दौरान 75 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया. रथ पर प्रधानमंत्री के साथ सीएम योगी भी मौजूद थे. रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. जगह-जगह पर उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी और जयश्री राम के नारे लगाए.

पीएम से पहले राम मंदिर पहुंचे सीएम आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर पहुंचने से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे. सीएम योगी ने राम लला के दर्शन और पूजन किए और पीएम मोदी के आगमन को लेकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया.

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 महीने में चौथी बार अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं. इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अजमान बनाया गया था. जिसके लिए पीएम मोदी ने कठीन व्रत भी किया था.

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है. पीएम के आगमन से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पीएम को देखने के लिए घंटों पहले ही सड़क के दोनों कतार पर लोग खड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >