PM Modi News: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘युवराज’ यूपी में नाकाम, केरल में मांग रहे वोट

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सोमवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi News: पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पिछले दशक में जो काम हुआ है वह महज एक ट्रेलर है और इस दक्षिण राज्य तथा देश की प्रगति के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कांग्रेस नेता पर उत्तर प्रदेश में अपने परिवार की सीट न बचा पाने और करुवन्नूर बैंक घोटाले पर चुप रहने का आरोप लगाया. राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस के युवराज उत्तर प्रदेश में अपनी सीट सुरक्षित कर परिवार के गौरव की रक्षा करने में नाकाम रहे और वोट मांगने केरल में आए हैं. अमेठी सीट वर्षों तक कांग्रेस का गढ़ रही थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केरल के लोगों से वोट मांगेंगे लेकिन उनके हितों में अपनी आवाज नहीं उठाएंगे. उन्होंने कहा कि वह राज्य की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले पर चुप हैं.

भ्रष्ट लोग मोदी को रोकने के लिए बना रहे गठबंधन

केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भ्रष्ट लोग मोदी को रोकने के लिए गठबंधन बना रहे हैं, लेकिन मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में एलडीएफ और कांग्रेस की साख और विश्वसनीयता पर सवाल उठाया. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एसडीपीआई के बीच ‘साठगांठ’ है, जो कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए भारत में एक प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक इकाई है.

करुवन्नूर बैंक घोटाले पर राहुल गांधी चुप

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह करुवन्नूर बैंक घोटाले पर चुप हैं. उन्होंने केरल में माकपा नीत सरकार पर हमला करने के लिए करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाया और वाम दल पर गरीबों का पैसा लूटने का आरोप लगाया. मोदी ने दावा किया कि उन्होंने ही घोटाले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच शुरू करायी और अब वह इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं कि एजेंसियों द्वारा जब्त किए गए खातों से ग्राहकों का पैसा कैसे वापस किया जाए.

पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन चलाने का किया वादा

मोदी ने यह वादा भी किया कि राजग के तीसरी बार सत्ता में लौटने पर अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन की तरह ही पूर्व, उत्तर तथा दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन के लिए सर्वेक्षण शुरू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन क्षेत्र में विकास को गति देगी और हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेगी. वंदे भारत ट्रेन के विषय पर, उन्होंने त्रिशूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी द्वारा दिखाई गई रुचि का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे वह इसके लिए विभिन्न विचार तथा योजनाएं लेकर आएंगे.

पीएम मोदी ने छठी बार किया केरल का दौरा

केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छठा दौरा है. वह आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे जब उन्होंने पलक्कड़ जिले में विशाल रोड शो किया था. केरल में सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा.

Also Read: पूर्णिया में मंडरा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, PM MODI के लिए गया में भी कड़ा किया गया पहरा, जानिए तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >