Narendra Modi: बंगाल में मां की तस्वीर देख भावुक हुए पीएम मोदी, TMC को एंटी SC-ST और महिला विरोधी बताया

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रविवार को ताबड़तोड़ रैली की. उन्होंने हुगली के आरामबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरामबाग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2024 का चुनाव बंगाल के विकास, बंगाल के संस्कृति की रक्षा और आपके बच्चों के लिए बहुत अहम है. TMC पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, टीएमसी के लोग समझते हैं कि बंगाली संस्कृति पर उनका एकाधिकार है लेकिन वास्तविकता क्या है? यह मां दुर्गा और मां काली की भूमि है.

मदर्स डे पर मां की तस्वीर देख भावुक हुए पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी जब चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, उस समय पीएम मोदी कुछ पल के लिए भावुक हो गए. दरअसल रैली में आए दो युवकों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की तस्वीर खुद से बनाई थी और मदर्स डे पर उन्हें गिफ्ट करना चाहते थे. पीएम मोदी की जैसे ही नजर तस्वीर पर पड़ी, उन्होंने एसपीजी के जवानों से आग्रह किया कि तस्वीरें युवकों से लेकर उनके पास लाया जाए. पीएम मोदी ने युवकों को चिट्ठी लिखने का वादा किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है, लेकिन हमलोग हर दिन मां की पूजा करते हैं.

TMC घोर एंटी SC-ST और महिला विरोधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इसी पावन भूमि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान सपूत दिए हैं लेकिन वोट बैंक की राजनीति के आगे उनके महान विचारों की अनदेखी की जा रही है. TMC के व्यवहार, काम में बंगाल की संस्कृति की एक झलक भी नजर नहीं आती है. वोट बैंक को खुश करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. TMC घोर एंटी SC-ST, घोर महिला विरोधी है. TMC जिस तरह बंगाल को लूट रही है वह एक ‘महापाप’ है. शिक्षक भर्ती घोटाला, कोयला घोटाला, पॉन्जी घोटाला, चीट फंड घोटाला… बहुत बड़ी लिस्ट है. TMC ने हमारे अन्नदाता, किसानों को भी नहीं छोड़ा. TMC वाले धान किसानों को मंडियों में लूटते हैं.

Also Read: बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 12 बड़ी बातें, क्या है मोदी की 5 गारंटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >