Narendra Modi: दिल्ली में पीएम मोदी की पहली सभा, संबोधन के बाद पाकिस्तानी शरणार्थियों से मिले

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया.

Narendra Modi: दिल्ली में पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2024 का ये चुनाव भारत को टॉप 3 अर्थव्यवस्था में लाने के लिए है, 2024 का ये चुनाव भारत की अर्थव्यवस्था उन ताकतों से बचाने के लिए है जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस समय भारत लंबी छलांग लगा रहा है.

युवाओं को अवसर देने का चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं के लिए नए अवसर बनाने के लिए हैं. यह चुनाव भाई-भतीजावाद को हराने के लिए है. पीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह चुनाव आपकी संपत्ति को छीनने से बचाने का है.

50 साल पहले घर छोड़कर निकल गया, 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने 50 साल पहले ही घर को त्याग दिया. घर छोड़कर निकल गया. मेरा कोई वारिस नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं. उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन लाल किले में तिरंगा फहराऊंगा.

दिल्ली, हरियाणा में दोस्ती, पंजाब में कुश्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा, इंडी गठबंधन वालों ने दिल्ली को तबाह कर दिया है. पीएम मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर भी निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा, दिल्ली और हरियाणा में दोस्ती और पंजाब में इनकी कुश्ती चल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, जनता इनकी दोहरी चरित्र को पहचान गई है.

पीएम मोदी ने फिर एक बार मोदी सरकार का दिया नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की राजधानी को दुनिया में प्रतिष्ठा मिले और देश की राजधानी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने इसलिए इस देश को चाहिए फिर एक बार मोदी की सरकार. फिर एक बार मोदी की सरकार.

नागरिकता पाने वाले पाकिस्तानी शरणार्थियों से मिले पीएम मोदी

दिल्ली उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिली है.

Also Read: ‘जब देश में धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपते हैं’, हरियाणा में गरजे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >