Lok Sabha Election 2024: शरद पवार गुट ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, भिवंडी से सुरेश और बारामती से सुप्रिया सुले को टिकट

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद चंद्र पवार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी कर दी. जिसमें 7 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. शरद पवार गुट ने भिवंडी सीट से सुरेश म्हात्रे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बजरंग सोनावणे को पार्टी ने बीड सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

Lok Sabha Election 2024: शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी ने बारामती से टिकट दिया है. मालूम हो 2019 लोकसभा चुनाव में भी सुप्रिया सुले ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था और धमाकेदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने 686714 वोट लाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी के कंचन राहुल कूल को हराया था. कंचन को कुल 530940 वोट मिले थे.

शरद पवार गुट ने जिन लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे

  • वर्धा – अमर काले
  • डिंडोरी – भास्कर भगरे
  • बारामती – सुप्रिया सुले
  • शिरूर – अमोल कोल्हे
  • अहमदनगर – नीलेश लंके
  • बीड – बजरंग सोनावणे
  • भिवंडी – सुरेश म्हात्रे

Also Read: रॉबर्ट वाड्रा अमेठी या रायबरेली से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, कहा- मुझे कई पार्टियों से मिल रहे ऑफर

भिवंडी सीट पर कांग्रेस की भी नजर

महाराष्ट्र की बाकी बची कुछ लोकसभा सीट को लेकर मतभेद दूर करने के लिए बुधवार को शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) की बैठक बेनतीजा रही थी. कांग्रेस प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बैठक के बाद कहा था कि उनकी पार्टी सांगली, भिवंडी और मुंबई की कुछ सीट को लेकर अडिग है. अब देखने वाली बात है कि जब कांग्रेस ने भिवंडी से दावा ठोका था और इसपर शरद पवार गुट ने अपने उम्मीदवार उतार दिए, तो कांग्रेस क्या करती है. मालूम हो महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक 48 लोकसभा सीट हैं. एमवीए नेताओं के अनुसार केवल चार या पांच सीट को लेकर मतभेद है और तीनों घटक राज्य की अधिकतर सीट को लेकर सहमत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >