Narendra Modi का वोटिंग के दौरान दिखा अनोखा अंदाज, महिला ने बांधा रक्षा सूत्र, भावुक हुईं महिलाएं

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला. जब प्रधानमंत्री मोदी मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे. शाह गांधीनगर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं.

वोटिंग के दौरान दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

पीएम मोदी जब वोटिंग करने जब मतदान केंद्र पहुंचे तो उनका अंदाज कुछ अलग था. पीएम मोदी भगवा रंग में रंगे हुए थे. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. लेकिन पीएम मोदी ने सुरक्षा की परवाह किए बिना लोगों से मिले. इस दौरान भीड़ में मौजूद एक वृद्ध महिला ने पीएम मोदी को रक्षासूत्र बांधा. यही नहीं पीएम मोदी को देखकर महिलाएं भावुक हो गईं. एक लड़की ने पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक बात की. पीएम ने भी उसकी पूरी बात सुनी. इस दौरान एसपीजी के जवान ने महिला को हटाने की कोशिश की तो पीएम मोदी ने जवान को ऐसा करने से रोक दिया.

बच्चे को प्यार करते दिखे पीएम मोदी

पीएम मोदी जब वोटिंग करने जा रहे थे, तो उन्होंने भीड़ में से एक बच्चे को अपनी गोद में उठाया और बहुत देर तक प्यार किया. पीएम के इस अंदाज को देखकर भीड़ में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. मतदान केंद्र तक जाते समय मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और ऑटोग्राफ दिए. मतदान केंद्र में प्रवेश करने से पहले उन्होंने अपने बड़े भाई सोमाभाई पटेल को झुककर प्रणाम किया.

पीएम मोदी ने वोटिंग की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की रौनक और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे थे. उन्होंने अपनी उंगली पर स्याही लगवाने के बाद मतदान केंद्र में वोट डाला. मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया और स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई.

गुजरात की कुल 26 में से 25 लोकसभा सीट पर मतदान

गुजरात की कुल 26 में से 25 लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है. मोदी रानिप क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं. सोमाभाई पटेल का निवास निशान स्कूल के पास ही है. यह इलाका गांधीनगर लोकसभा के साबरमती विधानसभा क्षेत्र में आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >