Modi 3.0: नरेंद्र मोदी 9 जून को लेंगे पीएम पद की शपथ, आज शाम तक होगा तय कौन बनेंगे मंत्री

नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी के साथ बीजेपी के कुछ बड़े नेता और जेडीयू और टीडीपी कोटे के मंत्री भी शपथ लेंगे.

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी रविवार 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीएम मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के कुछ नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों का यह भी कहना है कि टीडीपी और जेडीयू के कोटे से कितने मंत्री बनाए जाएंगे यह तय हो चुका है और तय फाॅर्मूले के आधार पर ही मंत्रीपरिषद में नेताओं को जगह मिलेगी. वहीं शनिवार को पीएम आवास पर मंत्रिमंडल की रूपरेखा को लेकर बैठक जारी है. इस बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं.


राजघाट जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले यानी शपथग्रहण से पहले राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद ही वे राष्ट्रपति भवन जाकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी ने अपने पहले दो शपथग्रहण से पहले भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया, उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्हें राष्ट्रपति ने सरकार बनाने का न्यौता भी दिया था.

Also Read : I-N-D-I-A ने नीतीश कुमार को दिया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर! जदयू ने किया बड़ा खुलासा

जमीन से आसमान तक नजर, चाक चौबंद सुरक्षा, पड़ोसी देशों के प्रमुख बनेंगे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान

CWC Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर मंथन, राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की उठी मांग


टीडीपी और जेडीयू का मिला साथ

18वीं लोकसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन उसे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला. लेकिन बीजेपी के साथ एनडीए के घटक दल हैं, जो अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार में भी उनके साथ थे. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने अपना पूरा समर्थन पीएम मोदी को देने का वादा किया है, जिसके बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने आज एक इंटरव्यू में कहा है कि इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को पीएम पद का आॅफर दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू पीएम मोदी के साथ है और एनडीए की सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल अच्छे से पूरा करेगी.


लोकसभा का पहला सत्र 15 जून से

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून के आसपास शुरू होने की संभावना है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि नए सांसदों के शपथग्रहण के साथ ही लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा. इसी सत्र में नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा. पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल से दोनों सदनों का परिचय भी कराएंगे और 22 जून तक सत्र की समाप्ति होगी. हालांकि संसद सत्र की पक्की तारीख मंत्रिपरिषद ही तय करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >