Mallikarjun Kharge: ‘मेनिफेस्टो पर न करें गलत बयानबाजी, मिलकर समझाएंगे’, खरगे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Mallikarjun Kharge: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. खरगे ने पीएम से कहा, कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर गलत बयानबाजी न करें.

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, वह उनसे मिलकर अपनी पार्टी के घोषणापत्र के बारे में वस्तुस्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं, ताकि देश के प्रधानमंत्री के रूप में वह ऐसा कोई बयान न दें, जो गलत हो. खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर ‘धन पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ संबंधी आरोप लगाए जाने के बाद यह पत्र लिखा है.

खरगे बोले- प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम कर रहे नरेंद्र मोदी

खरगे ने पत्र में कहा, पिछले कुछ दिनों में आपकी भाषा और भाषणों से मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. पहले चरण के चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आपसे और आपकी पार्टी के नेताओं से इस तरह की बातें करने की उम्मीद भी थी. उन्होंने पत्र में दावा किया कि संदर्भ से हटकर कुछ शब्दों को पकड़ना और फिर सांप्रदायिक विभाजना पैदा करना प्रधानमंत्री की आदत बन गई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आप इस तरह से बातें करके प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम कर रहे हैं. जब यह सब (चुनाव) पूरा हो जाएगा तो लोग यह याद रखेंगे कि प्रधानमंत्री ने हार के डर से इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

Also Read:पीएम मोदी ने ‘मंगलसूत्र’ पर ऐसा क्या बोल दिया, जिससे आग बबूला हो गई कांग्रेस, जानें पूरा मामला

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पीएम मोदी को किया जा रहा गुमराह

खरगे ने अपने पत्र में आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके सलाहकारों द्वारा उन बातों को लेकर गुमराह किया जा रहा है जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में नहीं हैं. मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर हमारे ‘न्याय पत्र’ के बारे में वस्तुस्थिति को स्पष्ट करना चाहता हूं ताकि देश के प्रधानमंत्री के रूप में आप ऐसे बयान न दें जो गलत हों.

Also Read: क्या है विरासत टैक्स? सैम पित्रोदा ने भारत में लागू करने की वकालत की, बीजेपी आक्रमक, बैकफुट पर कांग्रेस

पीएम मोदी कांग्रेस मेनिफेस्टो पर बोल रहे लगातार हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जितनी भी रैलियां और जनसभा कर रहे हैं, सभी में कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कुछ सभाओं में कई बार यह कहा है कि कांग्रेस लोगों की संपत्तियों को छीनकर ‘समुदाय विशेष’ के लोगों में बांटना चाहती है. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के ‘विरासत कर’ संबंधी बयान को लेकर दावा किया है कि कांग्रेस लोगों की पुश्तैनी संपत्ति को भी हड़पना चाहती है.

Also Read: ‘BJP-RSS लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने में जुटी’, राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज जारी कर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >