Lok Sabha Election 2024: बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी I.N.D.I.A गठबंधन टूट के कगार पर, संजय निरुपम का उद्धव गुट पर हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बिहार में खटपट की खबर के बाद अब महाराष्ट्र से भी महागठबंधन में टूट की संभावना बढ़ती जा रही है. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना (यूबीटी) में विवाद बढ़ता जा रहा है. विवाद तब गहराया, जब उद्धव ठाकरे ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. जिसमें मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 पर उम्मीदवारों की घोषणा उद्धव ठाकरे ने कर दी. जिससे कांग्रेस नाराज हो गई. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने साफ कर दिया है कि या तो गठबंधन तोड़ दें. या दोस्ताना लड़ाई लड़ें.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, शिवसेना (यूबीटी) ने जिस मनमाने तरीके से मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 4 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, मेरे पास इनपुट है कि वे 5वीं सीट पर यानी उत्तर मुंबई पर भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाले हैं. इससे कांग्रेस कैडर में भयंकर नाराजगी है. मुंबई कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान है. कांग्रेस के मतदाता भी इससे परेशान होंगे. मैं अपने शीर्ष नेतृत्व से मांग करना चाहूंगा कि उन्हें शिवसेना के फैसले के खिलाफ रुख अपनाए. दूसरी बात ये है कि उत्तर पश्चिम मुंबई से जहां मैं मजबूत उम्मीदवार पेश कर रहा था, वहां से शिवसेना ने जिस उम्मीदवार को खड़ा किया है, उसने कोविड खिचड़ी घोटाले में ठेकेदार से रिश्वत ली थी. ईडी इसकी जांच कर रही है.

खिचड़ी चोर को शिवसेना ने उम्मीदवार बनाया : संजय निरुपम

संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने जानबूझकर खिचड़ी चोर को मैदान में उतारा है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है. मैं भी परेशान हूं. मुझे दुख है कि हमारे वार्ताकारों ने कांग्रेस पार्टी का पक्ष मजबूती से नहीं रखा. शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को दबाने का प्रयास किया है. यह प्रयास एक हिस्सा है मुंबई में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश का. कांग्रेस नेतृत्व को स्टैंड लेना होगा. बस दो ही विकल्प हैं- पहला, गठबंधन तोड़ दें. दूसरा, दोस्ताना लड़ाई करें. कांग्रेस को उन सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने चाहिए जिन पर हमारे बीच विवाद है और समाधान नहीं निकल पाया है.

शिवसेना (यूबीटी) ने 17 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी और कहा कि वह राज्य की कुल सीट में से 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने सभी पांचों निवर्तमान सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है जो 2022 में संगठन के विभाजन के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ थे. इन सांसदों में अरविंद सावंत (दक्षिण मुंबई), राजन विचारे (ठाणे), विनायक राउत (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग), ओमराजे निंबालकर (धाराशिव) और संजय जाधव (परभणी) हैं.

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं. उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है. राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा. संजय राउत ने कहा, शिवसेना कुल सीट में से 22 पर चुनाव लड़ेगी. अन्य पांच सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में की जाएगी. पालघर, कल्याण, डोम्बिवली, मुंबई -उत्तर, जलगांव और हातकणंगले सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं.

Also Read: बीजेपी ने MP और पश्चिम बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, पीएम मोदी सहित ये नाम शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >