Lok Sabha Election Jharkhand: झारखंड में 67.95 फीसदी वोटिंग, दुमका में सर्वाधिक 69.89% मतदान

Lok Sabha Election Jharkhand: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा. सुबह 7 बजे से ही वोटरों की लंबी कतार बूथों पर लगने लगी. कड़ी धूप के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया. सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की इन 3 सीटों पर डॉ निशिकांत दुबे, सीता सोरेन, विजय हांसदा एवं ताला मरांडी समेत 52 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी. इस चरण में 53,23,886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 27,00,538 पुरुष और 26,23,315 महिला मतदाताओं के अलावा 33 ट्रांसजेंडरों ने भी मतदान किया. लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
7:37 PM. 1 Jun 24 7:37 PM. 1 Jun

झारखंड में 67.95 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई. दुमका में सर्वाधिक 69.89% मतदान हुआ. गोड्डा में 67.24 प्रतिशत व राजमहल में 66.98 प्रतिशत वोटिंग हुई.

7:01 PM. 1 Jun 24 7:01 PM. 1 Jun

दुमका के रानीश्वर के 181 व 248 बूथ पर वोटिंग के लिए शाम 6:30 बजे तक लाइन में लगे रहे वोटर्स

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के के रानीश्वर प्रखंड में बूथ नंबर 181 मिडिल स्कूल धानभाषा व बूथ नंबर 248 अपग्रेड मिडिल स्कूल तांतलोई में वोटर्स शाम 6:30 बजे तक वोट देने के लिए लाइन में खड़े रहे. शाम 5:00 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहने एवं भारी बारिश शुरू होते ही बिजली कट गयी थी. बूथ पर बिजली कट जाने से रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी थी. जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे तक दोनों बूथों पर 50-60 वोटर वोट देने के लिए लाइन में लगे थे. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय पर वोट संपन्न नहीं होने के कारण धानभाषा बूथ पर बीडीओ के साथ मौजद रहे. उधर, भारी बारिश होने से वोट दे चुके वोटरों को भी बारिश खत्म होने तक रुकना पड़ा.

5:49 PM. 1 Jun 24 5:49 PM. 1 Jun

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई है. दुमका में 69.89 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत और राजमहल में 66.98 प्रतिशत मतदान हुआ.

5:39 PM. 1 Jun 24 5:39 PM. 1 Jun

साहिबगंज के उधवा में कई वोटर मतदान करने से वंचित, बूथ पर प्रवेश नहीं करने दे रहे पुलिसकर्मी

साहिबगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, उधवा के मतदान केंद्र में कई वोटर मतदान करने से वंचित हो गए. जवानों के द्वारा वोटरों को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है.

5:06 PM. 1 Jun 24 5:06 PM. 1 Jun

दुमका, गोड्डा व राजमहल में वोटरों में दिखा उत्साह

दुमका, गोड्डा व राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वोटरों में काफी उत्साह दिखा. कड़ी धूप के बाद भी लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे और वोटिंग की. मतदान के बाद सेल्फी लेते सरैयाहाट के मतदाता.

4:48 PM. 1 Jun 24 4:48 PM. 1 Jun

दुमका लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह

दुमका लोकसभा के आदर्श मतदान केंद्र-202 पर वोटिंग जारी है. प्रखंड संसाधन केंद्र पालोजोरी प्रखंड में ड्यूटी पर स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं.

4:22 PM. 1 Jun 24 4:22 PM. 1 Jun

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पैतृक गांव में किया मतदान

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने पैतृक गांव की मतदान केंद्र संख्या 191 पर वोटिंग की.

4:02 PM. 1 Jun 24 4:02 PM. 1 Jun

झारखंड में तीन बजे तक 60.14 फीसदी वोटिंग

झारखंड में तीन बजे तक 60.14 फीसदी वोटिंग हुई है. दुमका में 61.52 फीसदी, गोड्डा में 58.41 फीसदी व राजमहल में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ है.

3:39 PM. 1 Jun 24 3:39 PM. 1 Jun

झारखंड में तीन बजे तक 46.80 फीसदी वोटिंग

झारखंड में तीन बजे तक 46.80 फीसदी वोटिंग हुई है. दुमका में 46.90 फीसदी, गोड्डा में 45.91 फीसदी और राजमहल में 47.76 फीसदी मतदान हुआ है.

3:34 PM. 1 Jun 24 3:34 PM. 1 Jun

दुमका लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार

दुमका लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड के कोआम बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है. वोटिंग में महिलाएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं.

3:15 PM. 1 Jun 24 3:15 PM. 1 Jun

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर में किन्नरों ने किया मतदान

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर में किन्नरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

2:59 PM. 1 Jun 24 2:59 PM. 1 Jun

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के लिए महिलाओं की लंबी कतार

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के महागामा प्रखंड के विशवाखानी में वोटिंग के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है.

2:46 PM. 1 Jun 24 2:46 PM. 1 Jun

दिव्यांग वोटर्स के लिए बूथों पर विशेष सुविधाएं, ऑटो व टोटो से पहुंच रहे मतदान केंद्र

मसलिया, मिलन साहू: लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान केंद्र तक दिव्यांगों को पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गयी है. इनके लिए वाहन की सुविधाएं उपलब्ध हैं. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है. दूर-दराज से दिव्यांग मतदाताओं को लाने के लिए ऑटो-टोटो या अन्य साधनों से मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी. स्थानीय सेविका इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं. मतदाता बैसाखी व लाठी के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट कर रहे हैं.

1:53 PM. 1 Jun 24 1:53 PM. 1 Jun

राजमहल में सबसे ज्यादा 52.72 फीसदी वोट महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में

राजमहल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 52.72 फीसदी मतदान हुआ है. किस विधानसभा सीट पर कितनी वोटिंग हुई, पूरी लिस्ट यहां देखें.

  • राजमहल -44.75%
  • बोरियो – 47.86%
  • बरहेट – 47.1%
  • लिट्टीपाड़ा -48.81%
  • पाकुड़ -47.12%
  • महेशपुर -52.72%
  • 1:51 PM. 1 Jun 24 1:51 PM. 1 Jun

    दुमका लोकसभा क्षेत्र में कहां, कितना हुआ मतदान

    दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान शिकारीपाड़ा में हुआ. यहां 49.31 फीसदी लोगों ने 1 बजे तक वोट डाल लिए थे. किस विधानसभा क्षेत्र में कितनी वोटिंग हुई, पूरी लिस्ट यहां देखें :

  • शिकारीपाड़ा-49.31%
  • नाला-49.21%
  • जामताड़ा-43.09%
  • दुमका-44.7%
  • जामा-47.94%
  • सारठ-48.24%
  • 1:49 PM. 1 Jun 24 1:49 PM. 1 Jun

    1:30 बजे बूथ पर पसरा सन्नाटा

    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बसंतराय प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय सनौर के बूथ पर 1:30 बजे ही सन्नाटा पसर गया. यहां मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा.

    1:46 PM. 1 Jun 24 1:46 PM. 1 Jun

    1 बजे तक झारखंड में 46.80 फीसदी मतदान, राजमहल में 47.76%, दुमका में 46.90% और गोड्डा में 45.91%

    झारखंड में 1 बजे तक 46.80 फीसदी वोटिंग हुई है. राजमहल में सबसे ज्यादा 47.76 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. गोड्डा में 45.91 फीसदी और दुमका में 46.90 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है.

    1:08 PM. 1 Jun 24 1:08 PM. 1 Jun

    राजमहल के उधवा में ईवीएम खराब, करीब 2 घंटे बाधित रहा मतदान

    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड में एक मतदान केंद्र पर 2 घंटे तक वोटिंग बाधित रही. प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर पंचायत में उ प्रा वि जालिम टोला (पश्चिम भाग) के बूथ नंबर 378 का ईवीएम 11 बजे अचानक खराब हो गया. इसकी वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित हो गई. तब तक बड़ी संख्या में मतदाता लाइन में खड़े थे. ईवीएम खराब होने की जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई. सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास अतिरिक्त ईवीएम नहीं होने की वजह से करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा. बूथ में कुल 561 मतदाता हैं. 11 बजे तक इनमें से 43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था. 12:35 बजे खराब मशीन को बदल गया और 12:50 बजे दोबारा मतदान शुरू हो पाया.

    12:55 PM. 1 Jun 24 12:55 PM. 1 Jun

    साहिबगंज के बूथ नंबर 79 में स्लो वोटिंग, मतदाताओं की लगी लंबी कतार

    साहिबगंज में बालिका उच्च विद्यालय में बने मतदान केंद्र संख्या 79 पर धीमी गति से हो रहा है मतदान. इसकी वजह से मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है. लाइन में सैकड़ों महिला और पुरुष अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं.

    12:34 PM. 1 Jun 24 12:34 PM. 1 Jun

    जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने किया वोट

    जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा महाविद्यालय में बने बूथ संख्या 254 पर अपना वोट डाला.

    12:09 PM. 1 Jun 24 12:09 PM. 1 Jun

    आसनबनी मिडिल स्कूल बूथ संख्या 190 पर ईवीएम मशीन खराब, मतदान प्रभावित

    दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 190 पर ईवीएम मशीनमें खराबी के कारण 10:48 बजे से मतदान प्रभावित हो रहा है. मतदाता कतार में खड़ा है. बीडीओ शिवाजी भगत को पूछे जाने पर बताया कि ईवीएम मशीन का बैटरी स्लो हो गया है. बैटरी को बदला जा रहा है.

    11:51 AM. 1 Jun 24 11:51 AM. 1 Jun

    डॉ निशिकांत दुबे ने पत्नी और बेटों के साथ किया मतदान

    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ निशिकांत दुबे ने बीएड कॉलेज के बूथ में मतदान किया. डॉ दुबे ने पत्नी अनुकांत दुबे और दोनों बेटों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    11:50 AM. 1 Jun 24 11:50 AM. 1 Jun

    डॉ निशिकांत दुबे ने पत्नी और बेटों के साथ किया मतदान

    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ निशिकांत दुबे ने बीएड कॉलेज के बूथ में मतदान किया. डॉ दुबे ने पत्नी अनुकांत दुबे और दोनों बेटों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    11:49 AM. 1 Jun 24 11:49 AM. 1 Jun

    बोरियो में बूथ पर बुजुर्ग मतदाता बेहोश

    बोरियो विधानसभा के बूथ संख्या 164 में मतदान करने गए बुजुर्ग मतदाता शशांक कुमार रक्षित बेहोश होकर गिर गए. मेडिकल टीम ने इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया.

    11:45 AM. 1 Jun 24 11:45 AM. 1 Jun

    झारखंड में अब तक 29.55 फीसदी मतदान

    झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.55 फीसदी वोट हो चुका है. सबसे ज्यादा वोट राजमहल लोकसभा सीट पर हुआ है. यहां 30.04 फीसदी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. गोड्डा में 29.39 फीसदी और दुमका में 29.24 फीसदी वोट हुआ है.

    9:58 AM. 1 Jun 24 9:58 AM. 1 Jun

    झारखंड में 9 बजे तक 12.15 फीसदी मतदान

    झारखंड में शुरुआती दो घंटे में यानी 9 बजे तक 12.15 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. सबसे ज्यादा 12.82 प्रतिशत मतदान राजमहल (एसटी) लोकसभा सीट पर हुआ है. दुमका में 12.31 फीसदी, तो गोड्डा में 11.46 फीसदी मतदान हो चुका है.

    9:41 AM. 1 Jun 24 9:41 AM. 1 Jun

    राजमहल में 12.82%, दुमका में 12.31%, गोड्डा में 11.46% वोट

    झारखंड की 3 लोकसभा सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. पहले दो घंटे में सबसे ज्यादा 12.82 फीसदी वोटिंग राजमहल संसदीय सीट पर हुई है. गोड्डा में 11.46 फीसदी और दुमका में 12.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं हैं.

    9:36 AM. 1 Jun 24 9:36 AM. 1 Jun

    राजमहल लोकसभा के महेशपुर में सबसे ज्यादा 14 फीसदी मतदान

  • राजमहल विधानसभा क्षेत्र में अब तक 12.4 फीसदी मतदान हुआ है.
  • बोरिया विधानसभा क्षेत्र में अब तक 11.05 प्रतिशत वोट हुआ है.
  • बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 12.3 फीसदी वोटिंग हुई है.
  • लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 11.9 फीसदी वोट हुआ है.
  • पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती 2 घंटे में 13.35 प्रतिशत वोट पड़ा है.
  • महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 फीसदी वोटिंग हुई है.
  • 9:25 AM. 1 Jun 24 9:25 AM. 1 Jun

    बारातेली बूथ पर मतदान शुरू

    गोपीकांदर प्रखंड पंचायत अंतर्गत बारातेली के बूथ नंबर 255 में मतदान शुरू हो गया है. तकनीकी खराबी की वजह से यहां मतदान बाधित हुआ था.

    9:10 AM. 1 Jun 24 9:10 AM. 1 Jun

    मतदान करने पहुंचे महेशपुर के विधायक प्रो स्टीफन मरांडी

    दुमका लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 25 पर मतदान करने के लिए महेशपुर के विधायक प्रो स्टीफन मरांडी पहुंच गए हैं. दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा ने सीता सोरेन को, तो झामुमो ने नलिन सोरेन को मैदान में उतारा है.

    9:09 AM. 1 Jun 24 9:09 AM. 1 Jun

    बोरिया विधानसभा के एक बूथ पर 1 घंटे से मशीन खराब, वोटिंग रुकी

    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो विधानसभा के बूथ संख्या 123 में 1 घंटे से मशीन खराब है. इसकी वजह से वोटिंग रुकी हुई है.

    8:57 AM. 1 Jun 24 8:57 AM. 1 Jun

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोग बेखौफ होकर कर रहे मतदान

    दुमका लोकसभा के काठीकुंड प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में लोग बेखौफ होकर मतदान कर रहे हैं. यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरुआपानी के बूथ नंबर 6 पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी है. महिलाएं भी कतार में खड़ीं हैं. सुरक्षाकर्मी चौकस हैं.

    8:51 AM. 1 Jun 24 8:51 AM. 1 Jun

    लिट्टीपाड़ा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

    पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा स्थित गांडूपरता और कारीपहाड़ी में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. बूथ नंबर 40 और 43 पर कोई मतदान नहीं कर रहा है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ और थाना प्रभारी गांडूपरता और करिपहाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं.

    8:44 AM. 1 Jun 24 8:44 AM. 1 Jun

    लिट्टीपाड़ा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान

    पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा स्थित गांडूपरता और कारीपहाड़ी में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. बूथ नंबर 40 और 43 पर कोई मतदान नहीं कर रहा है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ और थाना प्रभारी गांडूपरता और करिपहाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं.

    8:35 AM. 1 Jun 24 8:35 AM. 1 Jun

    स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने नाला में परिवार के साथ किया मतदान

    नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 91 (उच्च मध्य विद्यालय पाटनपुर) पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. रवींद्रनाथ महतो नाला विधानसभा के विधायक हैं.

    8:29 AM. 1 Jun 24 8:29 AM. 1 Jun

    दुमका में मतदाताओं के लिए की गई छांव की व्यवस्था

    गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर छांव की व्यवस्था की गई है. खाली जगह पर बांस गाड़कर ऊपर कपड़ा टांगा गया है, ताकि लाइन में लगने वाले मतदाताओं को गर्मी में छांव मिल सके.

    8:04 AM. 1 Jun 24 8:04 AM. 1 Jun

    मोहनपुर प्रखंड में बूथ नंबर 405 पर अब तक शुरू नहीं हुआ मतदान

    देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बलथर गांव स्थित बूथ संख्या 405 में इवीएम मशीन खराब है. अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है. मतदाता लाइन में इंतजार कर रहे हैं.

    8:00 AM. 1 Jun 24 8:00 AM. 1 Jun

    दुमका के आदर्श मतदान केंद्र पर 50 मिनट देरी से शुरू हुई वोटिंग

    दुमका के दुमका क्लब में बने आदर्श मतदान केंद्र के बूथ नंबर 45 पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से समय पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाई. करीब 50 मिनट की देरी के बाद मतदान शुरू हुआ.

    7:59 AM. 1 Jun 24 7:59 AM. 1 Jun

    मधुपुर में रिमझिम बारिश के बीच लोगों ने डाले वोट

    मधुपुर में रिमझिम फुहारों के बीच मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग. युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाता तक ने लाइन में लगकर किया मतदान.

    7:57 AM. 1 Jun 24 7:57 AM. 1 Jun

    जामताड़ा कॉलेज के इस बूथ पर 45 मिनट देर से शुरू हुई वोटिंग

    जामताड़ा कॉलेज के बूथ संख्या 253 में इवीएम में गड़बड़ी के कारण 45 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान. दूसरा इवीएम उपलब्ध कराये जाने के बाद वोटिंग शुरू हुई.

    7:55 AM. 1 Jun 24 7:55 AM. 1 Jun

    गोड्डा लोकसभा के बूथ पर 200 मीटर लंबी कतार

    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर के नगर थाना क्षेत्र में एस्केपी स्कूल में बने बूथ पर करीब 200 मीटर लंबी कतार लगी है. सुबह से ही हर वर्ग के मतदाता में जोश और उमंग देखा जा रहा है.

    7:52 AM. 1 Jun 24 7:52 AM. 1 Jun

    पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने चितरा में किया मतदान

    झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने शनिवार को चितरा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सुबह-सुबह उन्होंने अपना वोट डाला.

    7:46 AM. 1 Jun 24 7:46 AM. 1 Jun

    फर्स्ट टाइम वोटर : मां के साथ पहली बार किया मतदान

    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के महागामा बूथ नंबर 370 पर फर्स्ट टाइम वोटर ने किया मतदान. वह अपनी मां के साथ वोट करने के लिए पहुंची थी.

    7:44 AM. 1 Jun 24 7:44 AM. 1 Jun

    बोरियो के बूथ नंबर 108 पर वीवीपैट मशीन में खराबी, देरी से शुरू हुई वोटिंग

    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के बोरियो विधानसभा के बूथ संख्या 108 (प्राथमिक विद्यालय रानीबथान) में वीवीपैट मशीन में आयी तकनीकी खराबी. 10 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान.

    7:43 AM. 1 Jun 24 7:43 AM. 1 Jun

    दुमका में मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह

    दुमका लोकसभा के बूथ संख्या 274 पर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. सुबह 6:00 बजे से ही मतदाता कतार में मतदान के लिए खड़े हैं.

    7:32 AM. 1 Jun 24 7:32 AM. 1 Jun

    देवघर : मोहनपुर के 2 बूथ पर अब तक शुरू नहीं हुआ मतदान

    देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में 2 बूथ गौरा और भोरा जमुआ में तकनीकी खराबी की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है.

    7:30 AM. 1 Jun 24 7:30 AM. 1 Jun

    राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने सुबह-सुबह किया मतदान

    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता विजय कुमार हांसदा ने सुबह-सुबह मतदान कर लिया.

    7:08 AM. 1 Jun 24 7:08 AM. 1 Jun

    साहिबगंज के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार

    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साहिबगंज शहर के मतदान केंद्र संख्या 104 पर मतदान शुरू होने से पहले ही लगी लंबी कतार लग गई है.

    7:05 AM. 1 Jun 24 7:05 AM. 1 Jun

    सारठ के पालोजोरी में बूथ पर मतदाता

    दुमका लोकसभा क्षेत्र के सारठ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालोजोरी प्रखंड के बूथ संख्या 229 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गडसरा में वोटरों की कतार लग गई है.

    7:03 AM. 1 Jun 24 7:03 AM. 1 Jun

    5 बजे के पहले ही बूथ पर जुटने लगे थे मतदाता

    संताल परगना के मतदाताओं में लोकसभा चुनाव के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है. सुबह 4:45 बजे से ही मतदाता बूथों पर जुटने लगे. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट पर मतदान होगा.

    7:02 AM. 1 Jun 24 7:02 AM. 1 Jun

    समय से पहले पत्नी के साथ बूथ पर पहुंचे नलिन सोरेन

    मतदान के समय से पहले ही अपनी पत्नी जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नलिन सोरेन बूथ पर पहुंच चुके हैं.

    6:30 AM. 1 Jun 24 6:30 AM. 1 Jun

    काठीकुंड में मतदान करेंगे नलिन सोरेन

    दुमका लोकसभा क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय काठीकुंड के बूथ नंबर 29 पर सुबह 7 बजे मतदान करेंगे विधायक सह दुमका के लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन.

    6:06 AM. 1 Jun 24 6:06 AM. 1 Jun

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील- सपरिवार करें मतदान

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अपील की है कि इस बार दिन भर मतदान है. इसलिए समय निकालकर परिवार और पड़ोसी संग मतदान जरूर करें.

    6:06 AM. 1 Jun 24 6:06 AM. 1 Jun

    मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम

    दूर-दराज के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और वापस पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है.

    6:05 AM. 1 Jun 24 6:05 AM. 1 Jun

    सभी बूथों की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के जरिए होगी मॉनिटरिंग

    दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी. हर बूथ के अंदर और बाहर एक-एक कैमरा लगाया गया है.

    6:02 AM. 1 Jun 24 6:02 AM. 1 Jun

    सुबह 6 बजे से पहले ही बूथों पर शुरू हो गया मॉक पोल

    झारखंड की 3 लोकसभा सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा में वोटिंग से पहले मॉक पोल शुरू हो गया है. सभी तीन सीटों पर 7 बजे से मतदान शुरू होगा. राजमहल में सबसे कम 14 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट पर 19-19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.


    Lok Sabha Election Jharkhand: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा. झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई. दुमका में सर्वाधिक 69.89% मतदान हुआ. गोड्डा में 67.24 प्रतिशत व राजमहल में 66.98 प्रतिशत वोटिंग हुई. सुबह 7 बजे से ही वोटरों की लंबी कतार बूथों पर लगने लगी थी. कड़ी धूप के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया. सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की इन 3 सीटों पर डॉ निशिकांत दुबे, सीता सोरेन, विजय हांसदा एवं ताला मरांडी समेत 52 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी. इस चरण में 53,23,886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 27,00,538 पुरुष और 26,23,315 महिला मतदाताओं के अलावा 33 ट्रांसजेंडरों ने भी मतदान किया. लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Guru Swarup Mishra

    मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >