Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण का मतदान कल, 102 सीटों पर 16.63 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, ये हैं हाॅट सीट

Lok Sabha Election 2024 लोकतंत्र का महापर्व कल से शुरू होगा. 102 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. पहले चरण के मतदान में कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. कुल 16.63 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए कुल 1.86 लाख बूथ बनाए गए हैं. लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होंगे और पहले चरण में कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. सीनियर सिटीजन के लिए पांच अप्रैल से ही वोटिंग की व्यवस्था की गई थी और वे बैलेट पेपर के जरिए अपने घर से ही मतदान कर रहे थे.

पहले चरण के मतदान में 102 सीट पर वोटिंग

पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों में वोटिंग होगी. तमिलनाडु के कुल 39 सीट पर वोटिंग 19 अप्रैल को ही वोटिंग हो रही है, इसके अलावा कई अन्य राज्यों में वोटिंग होना है, जिनपर नजर रहेगी. 19 अप्रैल को बिहार की चार सीट औरंगाबाद, गया, जमई और नवादा पर मतदान होगा. जबकि उत्तर प्रदेश की कुल आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें सहारनपुर,कैराना, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल है.


राजस्थान की 12 और मध्यप्रदेश की छह सीट पर मतदान

पहले चरण के मतदान में मध्यप्रदेश की छह सीट पर मतदान होना है. इसमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे, जबकि राजस्थान के 12 सीटों पर मतदान होगा. राजस्थान की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इन 12 सीटों के लिए 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


इन सीटों पर रहेगा फोकस

लोकसभा में कुल 543 सीट हैं. पहले चरण के मतदान में 102 सीटों पर वोटिंग होगी, जिन सीटों पर लोगों का फोकस रहेगा, उनमें शामिल हैं- उत्तर प्रदेश का पीलीभीत,सहारनपुर और रामपुर. मध्यप्रदेश की सीट छिंदवाड़ा, तमिलनाडु की चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, कोयंबटूर, राजस्थान का बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार सीट पर सबकी नजरें टिकीं रहेंगी.


इन नेताओं का भविष्य दांव पर

पहले चरण के मतदान में जिन नेताओं का भविष्य दांव पर होगा, उनमें बिहार के जमुई से चिराग पासवान, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ , के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, पीलीभीत से जितिन प्रसाद और कूच बिहार से निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. राजस्थान से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व भूपेंद्र यादव का भविष्य भी ईवीएम में कैद हो जाएगा. लोकसभा चुनाव 2024 7 चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. जबकि चौथे चरण का मतदान 13 मई को, पांचवें चरण का 20 मई को, छठे चरण का 25 मई को और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा. चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Also Read : Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में कल मतदान, आधा दर्जन सीटों पर रोचक मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >