Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा, 10 उम्मीदवारों की सूची जारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी की. जिसमें कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा गया है. कन्हैया बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी को चुनौती देंगे.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जो सूची जारी की है. उसमें दिल्ली की तीन, पंजाब की 6 और उत्तर प्रदेश की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सीट से कांग्रेस ने उज्जवल रेवती रमण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

दिल्ली

  • चांदनी चौक – जेपी अग्रवाल
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली – कन्हैया कुमार

पंजाब

  • अमृतसर – गुरजीत सिंह औजला
  • जालंधर – चरणजीत सिंह चन्नी
  • फतेहगढ़ साहिब – अमर सिंह
  • बठिंडा – जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू
  • संगरूर – सुखपाल सिंह खैहरा
  • पटियाला – डॉ धर्मवीर गांधी

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद – उज्जवल रेवती रमण सिंह

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची कर दी है. ओडिशा की सूची में कांग्रेस ने 75 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. जिसमें पुरी से बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस ने सुजीत महापात्रा को चुनावी मैदान में उतारा है.

कांग्रेस ने शनिवार को 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतारा गया. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राज्य के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया. विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >