Kanhaiya Kumar के ऊपर स्याही फेंकने के आरोप में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Kanhaiya Kumar: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोप में सोमवार को एक आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार के ऊपर स्याही फेंकने के आरोप में अन्य लोगों की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है. डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की ने इसकी जानकारी दी.

17 मई को कन्हैया कुमार पर हुआ था स्याही से हमला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर 17 मई शुक्रवार को निर्वाचन क्षेत्र में कुछ लोगों ने स्याही फेंककर हमला किया गया था. घटना न्यू उस्मानपुर इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर उस समय हुई जब कन्हैया स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के बाद बाहर आ रहे थे.

छाया शर्मा ने मारपीट और दुर्व्यवहार का भी लगाया आरोप

छाया शर्मा की ओर से की गयी एक शिकायत के मुताबिक, कुछ लोग आये और कन्हैया कुमार के गले में माला डाल दी. माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दी. कन्हैया कुमार और उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई. जब छाया शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और धमकी दी.

कन्हैया ने बीजेपी ने लगाया आरोप

कन्हैया कुमार ने एक बयान में आरोप लगाया कि हमले का आदेश निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने दिया था. कन्हैया ने दावा किया कि मौजूदा सांसद तिवारी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से निराश हैं और इसीलिए उन्होंने उन पर हमला करने के लिए गुंडे भेजे.उन्होंने कहा कि हिंसा का जवाब जनता 25 मई को वोट से देगी. राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा.

कन्हैया पर भाजपा के ‘गुंडों’ ने हमला किया, ये हताशा का प्रमाण है : कांग्रेस

कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े ‘गुंडों’ ने इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि इस चुनाव में हार को देखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी हताशा में हिंसा पर उतर आई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस तरह के हमले से कन्हैया घबराने वाले नहीं हैं तथा ‘इंडिया’ गठबंधन का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल का दावा – 4 जून को मोदी सरकार जाएगी, इंडिया गठबंधन को मिलेगी 300 से अधिक सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >