Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: मंडी से कंगना रनौत की बड़ी जीत, डॉक्टर बनते-बनते यूं बन गई बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन

Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से जनता का ढेर सारा प्यार मिल रहा हैं. जी हां एक्ट्रेस कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही है. आइये जानते हैं क्वीन की पर्सनल लाइफ के बारे में...

Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य को 74755 वोट के अंतर से हराया. कंगना को कुल 537022 वोट मिले. जबकि विक्रमादित्य को केवल 462267 वोट मिले. अपनी बुलंद आवाज से हर किसी का मुंह बंद कर देती हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार घोषित हुई थी. उन्होंने कई रैलियां और रोड शो करके लोगों को एक उज्जवल भविष्य देने का वादा किया था. अब उनकी ये मेहनत सफल हो गई है. क्योंकि मंडी से उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल गया है.


निडर और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं कंगना रनौत


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में निडर और सशक्त आवाजों में से एक हैं. वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से कभी डरती नहीं है. चाहे वो नेपोटिज्म पर बात करना हो या फिर ऋतिक रोशन को आड़े-हाथों लेना हो. अभिनेत्री का जन्म 23 मार्च 1987 को एक बिजनेसमैन अमरदीप रनौत और एक स्कूल टीचर आशा रनौत के घर हुआ था. कंगना की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में हुई. आगे ही पढ़ाई करने के लिए वह शिमला चली गई.


मॉडल बनने के लिए घर छोड़कर चली गई थी कंगना रनौत


कंगना रनौत के परिवार वाले चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बनें. उन्हें ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट की तैयारी के लिए प्रेरित भी किया गया. हालांकि जब वह केमिस्ट्री की परीक्षा में फेल हो गई, तब उनका पढ़ाई से मन हट गया और वह कुछ अलग करने के लिए सोचने लगी. उनके पिता इस बात से काफी खफा थे, हालांकि एक्ट्रेस ने किसी की नहीं सुनी और दिल्ली आकर मॉडलिंग में ट्राई करना शुरू कर दिया. काफी स्ट्रगल के बाद साल 2006 में उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

Also Read:रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ से आगे निकल सकते हैं पवन सिंह, जीत गए तो होगा ये कमाल

Also Read: Elections Results : शुरुआती रुझानों में माधवी लता, कंगना रनौत और महुआ मोइत्रा आगे, महबूबा मुफ्ती और स्मृति ईरानी पीछे


इन सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं कंगना रनौत


हालांकि कंगना ने कभा हार नहीं मानी, बाद में साल 2006 में लम्हे और 2008 में फैशन फिल्म रिलीज हुई, इस मूवी ने कंगना को चमका दिया और वो रातों-रात स्टार बन गई. “तनु वेड्स मनु” से लेकर “क्रिश 3”, “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स”, “रंगून”, “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झाँसी” और “क्वीन” तक सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. अब एक्ट्रेस इमरजेंसी फिल्म में दिखाई देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >