Election Result: इंदौर लोकसभा सीट पर बना अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, देखें आंकड़ों की नजर में

Indore Lok Sabha Seat Result: भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही, इंदौर में लगभग दो लाख मतदाताओं ने नोटा को चुना है. यही वजह है कि इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा हो रही है.

Indore Lok Sabha Seat Result: इंदौर का लोकसभा चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. यहां पर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं और इस संसदीय सीट पर नोटा को देशभर में सबसे अधिक वोट मिले हैं. इंदौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन आज एक साथ तीन रिकॉर्ड बन गए हैं. भाजपा ने इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोट पाने का, देश में बड़ी जीत हासिल करने और नोटा का देश में सबसे वोट पाने का रिकॉर्ड बनाया है.

सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी

इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही, इंदौर में लगभग दो लाख से अधिक मतदाताओं ने नोटा को अपना मत दिया है. यही कारण है कि इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा हो रही है. मालूम हो कि इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था. ऐसे में कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई. इस स्थिति में कांग्रेस ने जनता से अपील की, कि नोटा पर वोट दें और अपना विरोध दर्ज कराएं. इसका परिणाम यह है कि भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख वोट से आगे चल रहे हैं.

NOTA को इंदौर के 2 लाख लोगों ने यूं ही नहीं चुना, बड़ी खास है वजह

LokSabha Election Results: चुनावी नतीजों पर सोशल मीडिया में क्या चकल्लस है?

Rs 1.35 लाख करोड़ खर्च के साथ यह आम चुनाव बना सबसे महंगा चुनाव, जानें एक वोट की कीमत

2019 में गुजरात के नवसारी सीट ने दिया था सबसे बड़ा विजेता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 2019 में गुजरात के नवसारी सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत दर्ज की थी. तब इसे देश की सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज किया गया था. इस बार, यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं. वहीं, 2019 के सबसे बडे विजेता रहे गुजरात के नवसारी सीट से भाजपा के सीआर पाटिल इस बार भी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं. मौजूदा सांसद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ये लगभग पांच लाख सीटों से आगे चल रहे हैं.

543 नहीं, बस इन 5 लोकसभा सीटों पर है सोशल मीडिया की नजर, वजह भी है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >