I.N.D.I.A. Alliance Rally: ‘इंडिया’ गठबंधन के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा, कहा- भारत के ‘टुकड़े-टुकड़े’ कांग्रेस के DNA में

I.N.D.I.A. Alliance Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ हुई. जिसमें कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मंच साझा किया. मंच से सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा, ‘कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल आप चिंता न करें, पूरा देश आपके साथ है’. इधर बीजेपी ने I.N.D.I.A गठबंधन की महारैली पर बड़ा हमला बोला है.

I.N.D.I.A. Alliance Rally: रामलीला मैदान में भारत गठबंधन की महारैली पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, रामलीला मैदान में जो लोग इस देश के नाम के बीच में बिंदी लगाते हैं और देश को बचाने की बात करते हैं. वे वास्तव में अपने परिवार को बचाने के लिए वहां हैं. भारत के ‘टुकड़े-टुकड़े’ कांग्रेस के डीएनए में है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी की राजनीति और रणनीति 1947 से लेकर 2024 तक केवल और केवल बांटो और राज करो वाली रही है. 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया और आज कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं हैं.

इससे पहले बीजेपी ने विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन की रैली की आलोचना करते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य विपक्षी दलों के साथ आने के संदर्भ में कहा कि जिन लोगों ने कई नेताओं को चोर और बदमाश बताकर कुचल दिया था, उन्होंने उनसे हाथ मिला लिया है और यह अजीब व चौंकाने वाला दृश्य है.

रामलीला मैदान में एक मंच पर नजर आये तमाम विपक्षी दल के नेता

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है तथा ‘एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार’ भारत के लिए खतरनाक है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पराजित करने और ‘अबकी बार, भाजपा तड़ीपार’ का नारा देने का आह्वान किया. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला शामिल थे. महारैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं.

Also Read: ‘लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’… बोले राहुल गांधी- EVM मैनेज किए बिना 180 का भी नहीं पार होगा आंकड़ा’

Also Read: I.N.D.I.A. Alliance Maha Rally: तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- आंधी की तरह आयी थी, तुफान की तरह जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >