Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के भविष्य को बताया अंधकारमय, कहा- 2026 तक असम कांग्रेस मुक्त

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा है. सरमा ने राहुल गांधी के भविष्य को अंधकारमय बता दिया और वोटरों से लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बीजेपी को वोट देने की अपील कर दी.

Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मतलब है राहुल गांधी को वोट देना, बीजेपी को वोट देना मतलब पीएम नरेंद्र मोदी को वोट देना. जो लोग पीएम मोदी से प्यार करते हैं और मानते हैं कि भारत विश्वगुरु बनेगा, वे इस चुनाव में बीजेपी को वोट देंगे. जो लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं, वे भी जानते हैं कि उनका भविष्य अंधकारमय है. यहां तक कि राहुल गांधी का भविष्य भी अंधकारमय है और उनके अनुयायियों का भविष्य और भी अंधकारमय है. पिछले डेढ़ महीने में आपने कांग्रेस का बड़ा क्षरण देखा है. इसके कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए. मेरा मानना है कि 2026 तक असम में कोई कांग्रेस पार्टी नहीं होगी.

कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान का कोई फायदा नहीं : हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले कहा था कि कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वे अंततः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाएंगे. सरमा ने बराक घाटी के दो निर्वाचन क्षेत्रों-सिलचर और करीमगंज में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था, वे जीतें या हारें, यह अलग बात है लेकिन सवाल यह है कि क्या उम्मीदवार कांग्रेस में रहेगा. उन्होंने कहा कि अब कोई भी कांग्रेस में नहीं रहना चाहता बल्कि वे भाजपा में शामिल होने को उत्सुक हैं.

पीएम मोदी सूर्य हैं और हम सभी उनके चंद्रमा : सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इसका श्रेय पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री सूर्य हैं और हम सभी उनके चारों ओर चंद्रमा हैं.

2019 में 9 सीट पर बीजेपी को मिली थी जीत

मौजूदा लोकसभा में असम की 14 सीट में से नौ पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि एआईयूडीएफ और एक निर्दलीय के पास एक-एक सीट है.

असम में 14 सीटों पर बीजेपी लड़ रही चुनाव

राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी 14 सीट पर चुनाव लड़ रहा है, जिनमें से भाजपा ने 11 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि उसकी सहयोगी-असम गण परिषद (अगप) दो सीटों पर और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. जबकि कांग्रेस 16 दलों के संयुक्त विपक्षी फोरम असम (यूओएफए) का हिस्सा है और 12 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि डिब्रूगढ़ सीट उसने एजेपी के लिए छोड़ा है. लखीमपुर सीट पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. असम में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा.

Also Read: कंगना के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर बवाल, महिला आयोग ने EC से शिकायत की, कांग्रेस की सफाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >